छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्षगाठ पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दल्ली राजहरा के बीएसपी राजहरा क्लब में पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद के मंत्री मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद के द्वारा भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्षगाठ पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दल्ली राजहरा के बीएसपी राजहरा क्लब में पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें जिले में संचालित सभी यूनियनो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।
भारतीय मजदूर संघ द्वारा 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस अमृता देवी बलिदान दिवस मनाया जाता है। सन 1730 में राजस्थान के जोधपुर के महाराज ने तयपना महल बनाने के लिए खेजड़ी के पेड़ काटने का आदेश दिया था तब ग्राम खेजड़ी की अमृतादेवी विश्नोई बेनीवाल ने अपनी तीन पुत्रियों सहित 363 महिलाओं को लेकर पेड़ काटने का विरोध किया और पेड़ों से चिपककर खड़ी हो गई थीं।
राजा के कर्मचारियों ने 363 महिलाओं सहित अमृता देवी और उनकी पुत्रियों को भी काट डाला था। यह घटना 28 अगस्त 1730 की है। पूरे विश्व में यह वन, वृक्ष पर्यावरण संरक्षण हेतु किया गया। पहला चिपको आन्दोलन यही है। जल, जंगल, जमीन, जानवर जैव विविधता संरक्षण हेतु माताओं, बहनों का यह सर्वोच्च बलिदान है। जिला मंत्री ने आगे बताया कि जिस तरह महिलाओं ने अपने प्राणों की आहूति दे दी थी पेड़ों को बचाने में क्या हम सब मिलकर लोगों में थोड़ी जागरूकता नहीं फैला सकते, अपने आसपास होने वाले पेड़ों की कटाई का विरोध करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देवें। ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, प्रदेश संयोजक पर्यावरण लखनलाल चौधरी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार दैवांगन, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू, बादल तिवारी प्रकाश ठाकुर, गजेन्द्र ठाकुर,हितेश टंडन, भीमसेन यादव, विवेक कुमार पाण्डेय, जीवन साहू, चन्द्रशेखर, टकेशवर साहू, वेंकट राव, विष्णु साहू एवं अन्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति थी।
#पेड़ बचाओ,जीवन बचाओ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button