छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

नारी शक्ति गरबा महोत्सव का गायत्री मंदिर में हुआ सफल आयोजन , नारी शक्ति को उभारने कार्यक्रम का आयोजन किया गया – विशाल मोटवानी

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा – लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा के माँ गायत्री मंदिर प्रांगण में नारी शक्ति गरबा महोत्सव का आयोजन श्री राम नवमी उत्सव समिति दल्लीराजहरा के अध्यक्ष विशाल मोटवानी के देखरेख में समाज मे नारी शक्ति को उभारने एवम समाज मे नारी शक्तियों एवम उनके प्रतिभा को उभारने के लिए 3 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक आयोजन किया गया। यह नारी शक्ति गरबा महोत्सव दल्लीराजहरा के इतिहास में पहली ऐसी गरबा महोत्सव है जो कि पूर्व में कभी नही हुआ है। जिसमे दल्लीराजहरा की नारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को समाज के बीच मे रखकर नारी शक्ति को उभारने का प्रयास किया। जिसमे रोचक गरबा ड्रेस, भारतीय वेशभूषा, फ्यूजन पोशाक, देश प्रेम, कृष्ण गोपी रास जैसे थीम का आयोजन किया गया। जिसमे
बेस्ट कॉट्यूम ऑफ ईयर का पुरस्कार पुष्पा शंडालिये,बेस्ट प्रोफोमर ऑफ ईयर का पुरस्कार साक्षी मोटवानी,बेस्ट गरबा क्वीन ऑफ ईयर का पुरस्कार जानवी उदासी को दिया गया। तथा नारी शक्ति गरबा महोत्सव में आये सभी नारी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस सफल कार्यक्रम में जज के रूप में साक्षी खटवानी, स्नेहा दावड़ा, किटी दावड़ा, दीप्ति मैम ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई एवम इस नारी शक्ति गरबा महोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, गोवर्धन दास मोटवानी, सत्य साहू, रमेश जैन उपस्थित थे।

नारी शक्ति की प्रतिभा एवम समाज मे उनके अस्तित्व को बनाये रखने किया गया कार्यक्रम का आयोजन – विशाल मोटवानी

श्रीराम नवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष विशाल मोटवानी ने कहा कि हमारा समाज नारी के बिना अधूरा है, हमने समाज मे लौह नगरी की नारियों के अंदर छुपे प्रतिभा को बाहर निकालकर समाज मे कंधा से कंधा मिलाकर चलने हेतु प्रेरित करने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसे हम अब प्रतिवर्ष आयोजन कर नारी शक्ति की प्रतिभाओं को समाज के बीच रखकर समाज की मानसिकता को बदलते हुए उन्हें आगे बढ़ाएंगे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button