छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

राजहरा परिवहन संघ के आंदोलन को भाजपा मंडल ने दिया अपना समर्थन

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ नगर में पिछले पांच दिनों से स्थानीय माइंस आफिस के सामने राजहरा परिवहन संघ के द्वारा अनशन एवं प्रदर्शन विभिन्न मांगो को लेकर किया जा रहा है। स्थानीय तौर पर लगभग सभी लोगों का समर्थन परिवहन संघ को मिल रहा है। आज दल्ली भाजपा मण्डल ने दल्ली राजहरा के विकास एवं रोजगार व बीएसपी से आयरन ओर परिवहन पर अपना समर्थन परिवहन संघ की मांग को दिया वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर एवं मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने संघ के मांगो को जायज बताते हुए आगे भी सहयोग करने की बात कहीं। आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी,जिला मंत्री राजेश दसोड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर राजू कुकरेजा,भूपेंद्र श्रीवास, बंटी चोपड़े, सुरेन्द्र बेहरा, पार्षद राजेश कांबले,निलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू रामेश्वर साहू, सुरेंद्र बेहरा, सुमित जैन,श्याम जायसवाल,हरीश बाघ,मेवालाल, नदीम ,अमन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button