छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा। आगामी नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए बुधवार को अटल योग सदन दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी के दल्ली राजहरा,चिखलाकसा एवं कुसुमकसा मंडल की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बालोद भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, नगर पालिका दल्लीराजहरा चुनाव प्रभारी संतोष अग्रवाल नगर पंचायत चिखलाकसा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू उपस्थित थे । नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह व भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा जोर शोरों के साथ उनका स्वागत किया गया। चिख़लाकसा अटल चौक से बाइक रैली निकाल कर अटल योग सदन में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि इस बार नगरी निकाय चुनाव में हमें किसी भी प्रकार की चूक नहीं करनी है जिस प्रकार से विधानसभा एवं लोकसभा में हम बढ़त हासिल करते हैं उसी जोश के साथ इस चुनाव में हमें जीत अर्जित कर नगर पालिका दल्ली राजहरा एवं नगर पंचायत चिखलाकसा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं आम जनता तक पहुंच सके। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने स्तर पर पार्टी को इस चुनाव पर जीत अर्जित करने पूरा दमखम लगाना है, जैसे राज्य में सुशासन की सरकार कार्य कर रही है उसी तरह हर पालिका एवं पंचायत में अपनी सरकार बना सुशासन से कार्य कर जनता को लाभान्वित करना है। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के चुनाव प्रभारी संतोष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा में रहकर समाजहित में कार्य हर कार्यकर्ता करना चाहता है, चुनाव में इक्छुक व्यक्ति अपनी दावेदारी भी प्रस्तुत करता है परंतु टिकट मिलने व नही मिलने पर भी हमे एकजुट होकर पार्टी के हित में एवं पार्टी को विजयी बनाने के लिए प्रयासरत रहना है। इस बार हम बालोद जिला के प्रत्येक पालिका एवं पंचायत में अपनी सरकार बनाएंगे। चिखलाकसा चुनाव प्रभारी पवन साहू ने कहा यह कार्यकर्ताओं का चुनाव है इसमें चुनाव लड़ने वाला एवं चुनाव जितने वाले दोनों ही आपके शहर के कार्यकर्ता होते हैं हमें प्रत्येक वार्डों में प्रत्येक घर पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देशहित एवं राज्यहित में कर रहे कार्यों की जानकारी प्रदान कर लोगों का समर्थन हासिल करना है। साथ ही अतिथियों ने आगामी चुनाव की रूपरेखा के संबंध में मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा महेंद्र सिंह एवं कुसुमकसा योगेंद्र सिन्हा से चर्चा की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण राकेश द्विवेदी के अलावा चेमन देशमुख, पवन साहू एवं संतोष देवांगन ने सारगर्भित भाषण देकर कार्यकर्ताओ में जोश भरा कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन महामंत्री रमेश गुजर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र माहला भाजपा जिला मंत्री राजेश दसोडे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल एब्राहिम, सोमेश साहू, भरत भाई पटेल, टिकेंद्र साहू,बॉबी छतवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, सुरेश जयसवाल राजू कुकरेजा, महेश पांडे महिला नेत्री अनीता कुमेटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह जिला महामंत्री अल्पसंख्यक दमनदीप सिंह मंडल , सुरेंद्र बेहरा, कोषाध्यक्ष रमेश जैन,रमेश मित्तल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, नीलावती साहू, कुमारी रावटे, अंजू साहू, उषा साहू, मंजीत कौर, सुमित जैन,नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मसिया, सुखवनतिन ठाकुर, रानू ठाकुर, डाली सिंह , विमी शर्मा,संतोष देवांगन, महेंद्र पिपरे, गिरधर सिन्हा,राजेश कांबले, किरण सिन्हा,रीपू,प्रदीप बाघ,सोमेन्द्र सिन्हा,मोनू जयसवाल एवं दल्ली राजहरा के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात चुनाव प्रभारी संतोष अग्रवाल ने अध्यक्ष व पार्षद के दावेदारों से बायोडाटा लिए जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 दावेदारों ने बायोडाटा जमा किया। वही चिखलाकसा के लिए पावन साहू ने दावेदारों के बायोडाटा लिए ।

 

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button