सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है हमारा राम मंदिर वार्ड:- स्वप्निल तिवारी पार्षद

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ राम मंदिर वार्ड क्रमांक 08 टाउनशिप 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है टाउनशिप के साथ-साथ वार्ड से लगे अन्य वार्ड भी सुरक्षित हो गए इसके लिए वार्ड पार्षद स्वप्निल तिवारी ने अपने पार्षद निधि से 4.30 की लागत से कैमरे लगाए हैं
दल्ली राजहरा के राम मंदिर क्षेत्र अब पूरी तरह कैमरे से लेंस हो गया सीसीटीवी कैमरे की 24 घंटे निगरानी में रहेगी वह वार्ड के आसपास में बढ़ते अपराधों को रोकने और आरोपीयों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरे काफी मददगार साबित होंगे इसके लिए पार्षद स्वप्निल ने तिवारी ने पहल की है
चौक के नाम
1 थाना चौक
2 हॉस्पिटल सेक्टर चौक
3 नगर प्रशासक ऑफिस चौक
4 दास पान ठेला चौक
5 शिव संस्कार धाम चौक
6 राम मंदिर चौक
7 आरोग्य वाटिका के पास
8 स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान के पास
दल्ली राजहरा के 27 वार्डों में पहला वार्ड है राम मंदिर वार्ड जिसमें वार्ड में आने वाले वह जाने वाले सभी प्रमुख चौकों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है
सुरक्षित होगा हमारा वार्ड
लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी हमारी है इसके लिए मेरे द्वारा प्रयास किया और हमारे राम मंदिर वार्ड में सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव पास कर कैमरा लगाने का काम किया।



