मूलभूत सुविधाओं की कमी पर चर्चा हेतु स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बैठक हुई

नवभारत news 24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा।दिनांक 9/9/23 दिन शनिवार को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नया बाजार दल्ली राजहरा में पालक शिक्षक समिति की बैठक हुई जिसमें शाला के प्राचार्य श्री टी.आर रानाड़े एंव शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष श्री अजय छाजेड़ एंव पी टी ए के अध्यक्ष श्री शाहिल दीप और समस्त शिक्षक गण तथा समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित थे जिसमे निम्न बातों पर चर्चा किया गया है
शिक्षकों की कमी, स्कूल प्रागण में पानी की उचित व्यस्था नहीं है, चौकीदार का भी कमी है, शाला प्रगण पे बच्चों के लिए बड़े हॉल की व्यस्था नहीं क्यों की वर्षा होने के कारण जब स्कूल की छुट्टी होती है तो उन्हें रुकने के लिए परेशानी होती है ,मुख्य मार्ग होने के कारण से और रेल्वे स्टेशन रोड होने के कारण से बच्चों के छुट्टी के समय में बहुत भीड़ हो जाता है जिस वज़ह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है उक्त यातायात पोलिस की व्यवस्था, जिला शिक्षा अधिकारी को पूर्व में इन बातों की जानकारी या सुचना शाला की और से दे दी गयी है, ठेकेदार के माध्यम से स्कूल में चल रहा काम में बोर खनन हेतु दिया गया है और यह काम चूंकि नहीं हुआ है



