आयरन ओर गोल्ड कप आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, सेंट्रल एक्साइज चेन्नई टीम 2-0 से विजेता रही

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा। आयरन ओर गोल्ड कप आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया जहां पर समस्त अतिथियों के बीच बीएनआर कोलकाता वर्सेस सेंट्रल एक्साइज चेन्नई का शानदार मैच खेला गया। जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा में आयरन ओर गोल्ड कप आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 20 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को संध्या 7-30 बजे मुख्य अतिथि बिपिन गिरि, आर बी गहरवार,जय प्रकाश एवं जी के आर्य द्वारा किया गया उसके पश्चात बीएनआर कोलकाता वर्सेस सेंट्रल एक्साइज चेन्नई के साथ फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रारंभ किया गया। जहां पर सेंट्रल एक्साइज चेन्नई द्वारा बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन रहा वहीं बीएनआर कोलकाता का प्रदर्शन भी अच्छा रहा दोनों टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों पर राज किया। वहीं दर्शकों द्वारा पीले टी शर्ट पहने बीएनआर कोलकाता के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते देखा गया साथ ही लाल काले टी शर्ट पहने सेंट्रल एक्साइज चेन्नई के टीमों को नवयुवकों द्वारा जबरदस्त आवाज लगाकर हौसला अफजाई किया जा रहा है मैच प्रारंभ से हाफ टाइम तक एक भी गोल दोनों टीमों द्वारा नहीं किया गया था जिसके चलते दर्शकों की धड़कनें बढती जा रही थी कि कौन सी टीम पहले मैच में पहला गोल करके अपना नाम दर्ज करायेगी।चेन्नई टीम के जर्सी न, 18 धनशेकर ने दो गोल मारकर टीम को जीत दिलाई दोनों गोल सेकंड हाफ में किया गया।
फुटबॉल टूर्नामेंट आगामी 28 फरवरी 2025 तक होगा जहां पर प्रतिदिन रात्रिकालीन चार टीमों के बीच दो मैच खेला जाएगा जिसमें पहला मैच संध्या 6-00 बजे से और दूसरा मैच रात्रि 8-00 बजे प्रारंभ होगा इसके प्रथम पुरस्कार की राशि एक लाख पचास हजार रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार की राशि एक लाख रुपए रखी गई है जिसे फायनल मैच खेलने वाले टीमों को दिया जाएगा सी एस आर आई ओ सी दल्लीराजहरा एवं भिलाई स्टील प्लांट द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शानदार फुटबॉल प्रतियोगिता में बीएसपी के आला अधिकारियों सहित नगर के गणमान्य व पत्रकार साथी उपस्थित थे इसके अलावा नगर की जनता जनार्दन ने भी फुटबॉल टूर्नामेंट का भरपूर आनन्द लिया।



