छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

नवनियुक्त कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दल्लीराजहरा के विकास की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने किया सार्थक दौरा।

अपने इस दौरे में स्वच्छता अभियान व पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

👉नवनियुक्त कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दल्लीराजहरा के विकास की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने किया सार्थक दौरा।

👉अपने 4 घंटे के इस दौरे में स्वच्छता अभियान व पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

👉 चित्रकोट हॉस्टल में किया वृक्षारोपण , उचित देखभाल के दिए निर्देश l
👉शासकीय अस्पताल दल्ली राजहरा में व्यवस्था सुधारने हेतु की चर्चा l
👉 उचित मूल्य की दुकान में व्यवस्था का लिया जायजा l
👉 चित्रकूट हॉस्टल के कमरा, बीएसपी अस्पताल, गुरुनानक स्कूल क्रमांक 2, 100 बिस्तर अस्पताल प्रस्तावित स्थल, 30 बिस्तर अस्पताल, झरन मंदिर के प्राकृतिक झरनों, डैम साइड, ओवर ब्रिज बायपास रोड प्रस्तावित, केंद्रीय विद्यालय प्रस्तावित स्थल एवं शहीद अस्पताल का किया निरीक्षण l

दल्लीराजहरा/ नवपदस्थ बालोद जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज नगर पालिका दल्लीराजहरा का सक्रिय दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने विभिन्न स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने इस दौरे में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, और यातायात सुगमता जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक कदम उठाए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष श्री तोरण साहू, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री सुरेश साहू, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी शामिल रहे।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने नगर पालिका दल्लीराजहरा के जैन भवन चौक में ’स्वच्छ छत्तीसगढ़-स्वस्थ छत्तीसगढ़’ अभियान के तहत स्वच्छता श्रमदान में शामिल हुई। उन्होंने वहाँ नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू , अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री सुरेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश वाडेकर मुख्य महाप्रबंधक आर. बी.  गहरवार अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ गोविंद वाधवानी सहित वार्ड पार्षदों और बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ एकजुट होकर श्रमदान किया। इस पहल ने न केवल शहर की साफ-सफाई को बढ़ावा दिया, बल्कि शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी फैलाई । उसके बाद उन्होंने चित्रकूट हॉस्टल पहुंचे हॉस्टल प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया l जिसमें प्रमुख रूप से कलेक्टर मैडम नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू नगर पालिका अधिकारी सुरेश वाडेकर मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समुह आर बी गहरवार नगर पालिका परिषद के पार्षदों एवं नगर पालिका की स्वच्छता दीदीयो के द्वारा वृक्षारोपण किया गया l वृक्षारोपण उपरांत कलेक्टर मैडम ने स्वच्छता दीदीयो से बातचीत की l बातचीत के दौरान बताया कि स्वच्छता दीदीयों ने बताया कि उनके द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जाता है यदि हमारे द्वारा बनाए गए खाद का उपयोग सरकार के द्वारा किया जाता है तो इसे नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा को लाभ होगा साथ ही हमारे द्वारा निर्मित किए गए वर्मी कंपोस्ट खाद का भी उपयोग हो पाएगा l

कलेक्टर मैडम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण तथा अन्य उपयोगी कार्य के लिए इनके द्वारा बनाए गए वर्मी कंपोस्ट खाद का सरकार के द्वारा खरीदी किया जाए l

उन्होंने चित्रकूट हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों के रहने आदि की व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिया तथा उन्होंने दर्ज पंजी का भी निरीक्षण किया l वर्तमान में कितने छात्रों के द्वारा वनांचल से आकर यहां पर अध्ययन किया जा रहा है उसे संबंध में भी उन्होंने जानकारी मांगी l

इसके बाद उन्होंने बीएसपी अस्पताल जाकर ओपीडी कक्ष एवं वार्डो का निरीक्षण किया l वहां उन्होंने भर्ती मरीजों से इलाज के संबंध में भी जानकारी लिया तथा एक्सरे रूम भी गये बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए माह में कम से कम दो बार विशेष डॉक्टरों की शिविर लगाने के लिए भी उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक से कही l राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने मांग की कि शहर के अन्य वर्गों के लोगों को भी बीएससी चिकित्सकों की सुविधा का लाभ मिलना चाहिए l नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा कि खदान में काम करने वाले ठेका श्रमिक तथा नगर वासियों को भी बीएसपी अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिले ऐसा प्रयास किया जाए l इस संबंध में कलेक्टर मैडम ने कहा कि एक विशेष बैठक आयोजित कर चर्चा किया जाएगा जिसमें शासन की ओर से क्या मदद किया जा सकता है इस पर भी विचार करेंगे।

उसके बाद उन्होंने गुरूनानक स्कूल भवन 100 बिस्तर अस्पताल की प्रस्तावित का स्थल निरीक्षण किया तथा कोड़े पावर हाउस जाकर वर्तमान में संचालित 30 बिस्तर अस्पताल भी गए l उन्होंने उपस्थित डॉक्टर तथा नर्स से भी अस्पताल से संबंधित बातचीत किया l 30 बिस्तर अस्पताल में एक भी मरीज नहीं मिले l

उन्होंने झरन माता मंदिर के बाद डेम साईड जाकर उसकी स्थिति का जायजा लिया l

उन्होंने शहीद अस्पताल जाकर अस्पताल के संचालक डॉक्टर जाना की अगुवाई में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीज से भी मुलाकात किया तथा चाइल्ड वार्ड में जाकर बच्चों की स्थिति के संबंध में भी जानकारी लिए अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए शहीद अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद दिए साथ ही निर्देश भी दिए l

कलेक्टर मैडम ने शहीद गैरेज के पास स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ राशन वितरण की स्थिति और स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने वहाँ राशन लेने पहुँचे लोगों से बातचीत कर राशन की उपलब्धता और वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि उन्हें प्रतिमाह समय पर राशन मिल रहा है।

कलेक्टर ने गोटूलमुण्डा पहुँचकर जमही से गोटूलमुण्डा तक प्रस्तावित दल्लीराजहरा बायपास रोड के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। यातायात को सुगम बनाने और मालवाहक वाहनों के आवागमन को आसान करने के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह बायपास रोड क्षेत्र में यातायात की भीड़भाड़ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के इस दौरे ने दल्लीराजहरा और आसपास के क्षेत्रों में विकास, स्वच्छता, और जनकल्याण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाया है। पर्यावरण संरक्षण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, और यातायात सुधार तक, ये प्रयास क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान देंगे। स्थानीय नागरिकों ने इन पहलों की सराहना की और प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र को और बेहतर बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button