थाना बालोद पुलिस को मिली दो प्रकरणों के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता।
चोरी के दो चैन माउण्टेन मशीन और स्वीप्टर को बालोद पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से किया गया बरामद।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
वर्ष 2023 में चोरी की बाईक को सशक्त ऐप से पकड़ने में मिली सफलता
कुल जुमला करीबन 60 लाख के सामान हुए बरामद।
सिप्टर वाहन से दोनो चैन माउण्टेन मशीन को चोरी कर दल्लीराजहरा एवं राजनांदगांव ले गये थे आरोपी।
बालोद/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि क्षेत्र में हो रही चोरी को रोकने व आरोपियों को पकड़ने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रहे चोरी को रोकने एवं छोटी बड़ी चोरी को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा एक विशेष टीम गठित किया गया था।
मामला क्रमांकः- 01 विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.06.2025 को संयुक्त जांच दल राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग एवं खनिज विभाग द्वारा ग्राम गोड़पाल ग्राम पंचायत मुल्लेगुड़ा जिला बालोद में स्थित सूखा नदी से अवैध रेत उत्खनन के संबंध में जांच किया गया, जांच टीम द्वारा नदी के सतह से अवैध रेत उत्खनन के पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने उत्खनन कार्य में संलग्न चैन माउण्टेन मशीन के निशान से उक्त जांच दल द्वारा चैन माउण्टेन मशीन के निशान का पीछा करते हुए नदी के उत्तर पूर्व दिशा में लगभग 230 मीटर जंगल में दो चैन माउण्टेन मशीन 01. जेसीबी 205 पीला रंग इंजन सीरियल नम्बर 84909178 PIN PUNJD20AEK एवं टाटा हिवाची इंजन नम्बर 20015370 नारंगी रंग 200 लावारिश हालत में हुचकी पहाड़ी के नीचे पाया गया। जिसे संयुक्त जांच दल द्वारा दोनो चैन माउण्टेन मशीन को जप्त कर मौके पर शीलबंद कार्यवाही कर मशीन में नोटिस चस्पा किया गया, जप्त दोनो चैन माउण्टेन मशीन को वन विभाग के परिसर नारागांव कक्ष क्रमांक 46 आर.एफ. से कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि प्रार्थीया हेमलता उइके पति हरिसिंह उइके उम्र 48 वर्ष निवासी वनपरिक्षेत्राधिकारी गुरूर वन परिक्षेत्र गुरूर जिला बालोद की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-256/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपियों 01. ओंकार साहु पिता जगतु राम साहु उम्र 30 वर्ष निवासी माहुद थाना अजुनर््दा जिला बालोद हाल नंदई चौक कोठार पारा वार्ड न.48 राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव
02. देव निषाद पिता गंगा राम निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी सुभाष चौक दल्ली राजहरा वार्ड क्रमाक 19 थाना राजहरा जिला बालोद
3. 03. रवि राव पिता कृष्ण राव उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 कालेज रोड दल्लीराजहरा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद (छ.ग.)
4. मीन्टु कुमार पासवान पिता मोती लाल पासवान उम्र 25 वर्ष निवासी केवटलिया थाना बासडीह जिला बलिया (उ.प्र.) हाल नदई चौक चौखडिया पारा राजनांदगांव थाना बसंत पुर जिला राजनांदगांव को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया कि दोनो चैन माउण्टेन मशीन को माइनिंग विभाग द्वारा नोटिस चस्पा कर जप्त किये है जानते हुए सिप्टर गाड़ी में लोड कर बारी बारी एक को दल्लीराजहरा झरन मंदिर के पास एवं दूसरे को राजनांदगांव ले जाना बताये। आरोपियों के बताये अनुसार चैन माउण्टेन मशीन जेसीबी 205 पीला रंग इंजन सीरियल नम्बर 84909178 PIN PUNJD20AEK को राजनांदगांव से एवं टाटा हिवाची इंजन नम्बर 20015370 नारंगी रंग 200 को झरन मंदिर के पास दल्लीराजहरा से बरामद किया गया है।
मामला क्रमांकः- 02 विवरण इस प्रकार है कि धीरज कुमार ढीवर पिता प्रहलाद उम्र 40 साल सा. सेमर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर वर्तमान बालोद दिनांक 18.08.2023 को थाना उपस्थित होकर अपने मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी 10 ए.एफ. 7477 का बालोद जियो मोबाईल कंपनी के ऑफिस के सामने से चोरी होने का रिपोर्ट दर्ज कराने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 388/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था कि मुखबिर से पता चलने पर चोरी के मोटर सायकल नंबर प्लेट बदलकर बालोद नयापारा के आगे चौक पड़कीभाट बाईपास के पास ग्राहक का तलाश कर रहे है कि सूचना पर एक हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल के सामने नंबर प्लेट मे सीजी 05 के 7500 लिखा था, पीछे का नंबर नही था, तब संदेहीयों से मोटर सायकल के कागजात पेश करने बोला गया, जो पेश नही किया। जिसे सशक्त ऐप से चेक करने पर चोरी का मोटरसाइकिल होना जानकर आरोपियों से पुछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक समय को बालोद मधु चौक से पाररास जाने का रोड जियो ऑफिस के सामने से प्रकरण के मशरूका को चोरी करना तथा मोटर सायकल को अपने गांव ले जाकर नंबर प्लेट को निकालकर गंगरेल बांध के बहती नाला मे फेंकना और उसके जगह पर सामने मे नंबर प्लेट मे सीजी 05 के 7500 लगाकर चलाना चोरी के मशरूका को बेचने दोनो साथी बालोद नयापारा के आगे चौक पड़कीभाट बाईपास मे आकर ग्राहक का तलाश करना बताने, आरोपियों अभिजीत सूर्यवंशी उर्फ कुनाल पिता रघुवीर सुर्यवंशी उम्र 20 वर्ष साकिन बालोदगहन थाना
पुरूर जिला बालोद (छ.ग.),
02. अभिषेक कुमार साहू पिता लोकेश कुमार साहू उम्र 20 वर्ष साकिन बालोदगहन थाना पुरूर थाना व जिला बालोद (छ.ग.) के कब्जे से प्रार्थी के चोरी गई मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी 10 ए.एफ. 7477 को बरामद कर जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि रामप्रसाद गजबिहे, सउनि धरम भुआर्य, सउनि सूरज राम साहू, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन यादव, आरक्षक मोहन कोकिला, आरक्षक बनवाली साहू, आर. 51 नागेश्वर साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।



