भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा नव निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर से 27 जुलाई दोपहर 3 बजे होगी प्रारंभ।
आप सभी नगरवासियों श्रद्धालुजन इस ऐतिहासिक रथयात्रा में सादर आमंत्रित है।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ श्री जगन्नाथ सेवा समिति, दल्ली राजहरा के पावन सान्निध्य में महाप्रभु श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 27 जून 2025 को दोपहर 3 बजे नव निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर ( जलाराम मंदिर के बाजू में) से प्रारंभ होगी जिसमें सहभागी बनने हेतु आप सभी नगरवासी, श्रद्धालु जन सादर आमंत्रित है। यह एक अनुपम अवसर है भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य रथ को खींचने और उनके दर्शन लाभ का।
तिथि: शुक्रवार, 27 जून 2025
रथ यात्रा समय: दोपहर 3:00 बजे से
स्थान: श्री जगन्नाथ मंदिर, वार्ड क्रमांक 22, जलाराम मंदिर के सामने से नगर भ्रमण
विशेष आयोजन:
27 जून से 5 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः व संध्या आरती एवं प्रसाद वितरण
: दान हेतु विनम्र आग्रह :
यदि कोई श्रद्धालुजन स्वेच्छा से धन अथवा प्रसाद सामग्री का दान देना चाहें,तो कृपया मंदिर प्रांगण में संपर्क करें।आइए, इस भव्य धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
अयोजक श्री जगन्नाथ सेवा समिति, दल्ली राजहरा



