छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

शिशु संरक्षण माह का आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र चंदेनी भाठा वार्ड क्रमांक 27 दल्लीराजहरा में किया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ शिशु संरक्षण माह का आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र चंदेनी भाठा वार्ड क्रमांक 27 दल्ली राजहरा में किया गया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने उपस्थित वार्ड वासियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं विटामिन ए के फायदे बताया! यह कार्यक्रम 29 अगस्त से 30 सितम्बर तक चलेगा! सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को निर्धारित आंगनबाड़ी केन्द एवं नीयत तिथि को आयोजन होगा! विटामिन ए की खुराक 10 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को दिया जाता है! यह खुराक प्रति छ: माह के अंतराल में दिया जाता है! शिशु संरक्षण माह का एक ही नारा, स्वस्थ बच्चा स्वस्थ वार्ड हमारा! विटामिन ए से रतौंधी रोग से बचाव होता है! विटामिन ए से शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक है! रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है! नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को टीका अवश्य लगवाये! 05 वर्ष तक के बच्चों का वजन लेना एवं कुपोषित बच्चों को चिन्हाकित करके पुर्नवास केन्द्र डौण्डी ले जाने की सलाह देना! आयोजन में सुपरवाइजर लता यादव, आर एच ओ करुणा सोनकुवर, संजय यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा ठाकुर, सहायिका रुखमणी एवं वार्डवासी उपस्थित थे!

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button