छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

सुशासन तिहार में CMO ने झूठा आश्वासन देकर आवेदन करा निराकृत 5 माह बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया:- संजय सिंह

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा :- सुशासन तिहार बड़े धूमधाम से मनाया गया था। जिसमें अधिकतर समस्याओं के निराकरण की बात नगर पालिका दल्लीराजहरा द्वारा किया गया है। जबकि सच्चाई कुछ और है। श्रमिक नेता संजय सिंह ने नगर पालिका दल्लीराजहरा के CMO पर झूठा आश्वासन देकर समस्या को ऑनलाइन निराकृत दिखाने का आरोप लगाया है। जबकि 5 महीने बाद भी वार्ड क्रमांक 03 उनके घर के समाने वाले रोड से अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। जबकि इसकी मौखिक जानकारी कई बार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को भी दिया गया है। परंतु अब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। जो कि नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के निष्क्रियता को दर्शाता है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से नगर वासियों को काफी उम्मीद है। नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ ही विकास की रहा पर अग्रसर करेंगे ऐसा उम्मीद जनता कर रही है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button