गणेश झांकियों के विसर्जन के बाद हुआ बवाल, भाजपा पार्षद विशाल मोटवानी को किया गया गिरफ्तार,विरोध में व्यापारी संघ ने कराया अनिश्चितकालीन नगर बंद।
आज छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कामर्स रायपुर से प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का होगा राजहरा आगमन

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ नगर में 10 सितम्बर को रात्रि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बंद करने को लेकर पुलिस प्रशासन एवं भाजपा पार्षद व राम नवमी समिति के अध्यक्ष विशाल मोटवानी के बीच हल्का फुल्का कहा सुनी हुई जिसके बाद देर रात राजहरा पुलिस ने विशाल मोटवानी के खिलाफ गैर जमानती धारा 132, 221 एवं 296 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। इसके विरोध में राजहरा व्यापारी संघ एवं गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों ने पुलिस द्वारा किए गए एफआईआर को द्वेष पूर्ण बताते हुए शहर में रैली निकाल कर थाने पहुंचे और नगर निरीक्षक नवीन कुमार बोरकर को ज्ञापन सौंपे तथा इसकी निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई। जिसमे कहा गया है कि 10 सितम्बर 2025 को दल्ली राजहरा मे सभी गणेश समिति द्वारा झांकी निकाली गई थी, जो कि बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हो रही थी। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा जबरदस्ती विशाल मोटवानी व अन्य के ऊपर एफ. आई. आर. दर्ज कर दिया गया है जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि इस झांकी के दौरान विशाल मोटवानी द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं किया गया। फिर भी उन पर इस प्रकार की कार्यवाही की गई है। भाजपा नेता विशाल मोटवानी पर जो आरोप लगाया गया है वह सिद्ध नहीं होता है। वहाँ आसपास में सी.सी. टी.वी. कैमरे लगे हुए है और वहाँ पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे पर किसी भी आम नागरिक ने इस घटना को नहीं देखा है, इस पूरे प्रकरण में विशाल मोटवानी को द्वेष पूर्वक फंसाया गया है। विशाल मोटवानी व अन्य के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये कार्यवाही को निरस्त किया जाए।
राजहरा व्यापारी संघ ने भी सौपा ज्ञापन
राजहरा व्यापारी संघ ने ज्ञापन में कहा कि राजहरा व्यापारी संघ के सदस्य, भाजपा पार्षद विशाल मोटवानी व अन्य के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा बनाये गए प्रकरण को निरस्त करे अन्यथा गुरुवार दोपहर 2 बजे अनिश्चित कालीन राजहरा बंद करने को लेकर व्यापारी संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा है। जिसमें संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा है कि 10 सितम्बर 2025 को दल्ली राजहरा में सभी गणेश समिति द्वारा झांकी निकली गई थी जो कि बहुत शांति पूर्वक आयोजित हो रही थी लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा विशाल मोटवानी व अन्य के ऊपर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है जो की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है जिसमे हम व्यापारी संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 12 सितम्बर 2 बजे तक इस प्रकरण को निरस्त नहीं किया जाता तो शुक्रवार दोपहर 2 बजे से दल्ली राजहरा का समस्त व्यापार बंद रहेगा।
राजहरा व्यापारी संघ ने की थी बैठक
राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के नेतृत्व में नगर के अटल योग सदन में एक दिन पूर्व रात 9:00 बजे व्यापारियों की बैठक की गई थी जिसमें सर्वसम्मति से विशाल मोटवानी के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर 12 सितम्बर को 11 बजे राजहरा थाना जाकर ज्ञापन सौपने का निर्णय लिया गया था।
भाजपा पार्षद विशाल मोटवानी का कथन
राजहरा व्यापारी संघ की बैठक में विशाल मोटवानी ने बताया कि पुराना बाजार प्याऊ घर के पास डीजे के पास एक एसआई के द्वारा उसकी गाड़ी को साइड लगाने व गाड़ी की चाबी निकाल ली गई थी को लेकर वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी में जब वहां पहुंचा तो मेने गणेश समिति के सदस्यों को शांत कराकर उन्हें आगे रवाना किया गया मेरे द्वारा किसी पुलिस वाले का कॉलर नहीं पकड़ा गया मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है में स्वयं व्यवस्था बनाने में लगातार पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहा था।
पुलिस ने कर रखी थी चाक चौबन्द व्यवस्था
व्यापारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने जिले से अतिरिक्त बल तैनात कर शहर में पेट्रोलिंग करवाया था वही थाने के बाहर बैरिकेट्स लगाकर रास्ते को पूरी बंद कर रखा था। पुलिस के बड़े अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के बागडोर संभाले हुए थे।
अनिश्चितकालीन के लिए राजहरा का व्यवसाय बंद
भाजपा नेता एवं पार्षद विशाल मोटवानी के गिरफ्तारी के विरोध में व्यापारी संघ ने अनिश्चित कालीन के लिए राजहरा का व्यवसाय बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं संघ के लोग गुप्ता चौक में पंडाल लगाकर धरने पर बैठ गए हैं। आंदोलन को इन लोगों का समर्थन व्यापारी संघ के इस आंदोलन को डौण्डी, बालोद एवम् एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर एवम् राजहरा ईकाई का भी समर्थन मिला है। शनिवार को चेंबर के प्रदेश पदाधिकारी सतीश थौरानी एवम् श्रीचंद सुंदरानी दल्लीराजहरा आ रहे हैं जो इस संबंध में चर्चा करेंगे। इसके अलावा नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं पार्षद गणों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया है।
पुलिस प्रशासन से की अपील
गोविंद वाधवानी (अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ
तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा) ने कहा कि दल्ली राजहरा हमेशा शांत प्रिय नगरी है छोटी-मोटी विवादें तो हमेशा होती रहती है। लेकिन विवाद को तूल देना अच्छी बात नहीं है। पुलिस प्रशासन से मेरा निवेदन है कि मामला को जल्द ही समाप्त करने के लिए विशाल मोटवानी को निः शर्त रिहा करें !
आज फिर रहेगा नगर बंद
राजहरा व्यापारी संघ ने कल रात्रि 8:30 बजे अनाउंसमेंट कर कल 10:00 बजे पूरे परिवार को गुप्ता चौक पर एकत्र होने के लिए निवेदन किया है साथ उन्होंने कहा है कि कल नगर के संपूर्ण सब्जी मार्केट, पान ठेला होटल व्यवसाय किराना दुकान समस्त व्यवसाय बंद रहेगी। साथ ही डौंडी बालोद और कुसुमकसा भी बंद रहेगी।



