छत्तीसगढ़बालोदविविध ख़बरें

साइबर जागरूकता एवं नशामुक्ति अभियान के तहत शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज बालोद के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

???? साइबर जागरूकता एवं नशामुक्ति अभियान के तहत शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज बालोद के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

???? APK फाइल डाउनलोड के नुकसान एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया संबंधित अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

???? नगर पालिका अध्यक्ष बालोद ने साइबर जागरूकता के महत्व को बताया
???? 1930 साइबर क्राइम कंप्लेंट हेल्पलाइन नंबर एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

बालोद/ दिनांक 24.09.2025 को पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में बालोद पुलिस द्वारा जिले में निरंतर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज शास. घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज बालोद में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बालोद श्रीमती प्रतिभा चौधरी के उपस्थिति में साइबर सेल टीम स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष बालोद ने नगर वासियों को साइबर ठगी से बचने, सतर्क रहने विशेष अपील की ।

साइबर जागरूकता – डिजिटल युग में सुरक्षित रहने की सीख :-

विद्यार्थियों को बताया गया कि मोबाइल की लत एवं गलत उपयोग किस प्रकार विद्यार्थी जीवन को प्रभावित करता है। सोशल मीडिया अपराध, ऑनलाइन गेमिंग, अनजान लिंक और ओटीपी शेयरिंग से जुड़े साइबर फ्रॉड के खतरों की जानकारी दी गई।
छात्रों को APK फाइल से होने वाली मोबाइल हैकिंग/फ्रॉड के सम्बन्ध में जानकारी देकर ऐसे फाइल को डाउनलोड करने से बचने, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और सीमित समय में मोबाइल का सही उपयोग करने की सीख दी गई। साथ ही उन्हें यह बताया गया कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में वे 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

नशामुक्ति अभियान – ‘नशा मुक्त भारत की ओर’ :-

नशामुक्ति विषय पर छात्रों को समझाया गया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। यह पारिवारिक जीवन में कलेश उत्पन्न करता है, अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, बेहतर जीवनशैली अपनाने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। साथ ही छात्रों को नशे के विरुद्ध संकल्प भी दिलवाया गया।

जागरूकता की दिशा में सशक्त कदम :-

पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में जिले के अन्य विद्यालयों एवं विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे, ताकि साइबर सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

जागरूकता कार्यक्रम में नगर पालिका बालोद के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज बालोद के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, साइबर सेल बालोद से प्र.आर. रुमलाल चुरेंद्र, आर. मनीष ठाकुर एवं कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button