छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की तैल चित्र में पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धाजंलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वाधान में वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की तैल चित्र में पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धाजंलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाबेश्वर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, काशीराम निषाद, उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, प्रदेश सेवादल कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष पांडे, युवा कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकाडे,वार्ड पार्षद रोशन पटेल,प्रदीप बबलू, फ्रांसिस कॉलिन ,बसंत साहू, अजय बघेल, नोमेश रामटेके, एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।



