छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट जिला बालोद के दल्लीराजहरा में अटल बिहारी बाजपेयी जी जयंती पर बुजुर्गों का किया गया सम्मान।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक श्री संजू नारायण सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार पर भाजपा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख जी नेतृत्व में 25 दिसम्बर 2025 को दल्लीराजहरा के वार्ड नंबर 22 में झुग्गी बस्तियो में बुजुर्गों को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी जी के सुशासन दिवस के अवसर पर भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर , भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू , भाजपा दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे , वार्ड नंबर 4 पार्षद सजीव सिंह , नगर पालिका दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 22 के पार्षद एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश जायसवाल के द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर बुर्जुर्गो का सम्मान किया गया।

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश जायसवाल ने बताया कि अटल जी ने अपने कार्यकाल के दौरान अनगिनत ऐसे काम किये जिससे हमारे देश की एकता औऱ अखंडता को शक्ति मिले। उन्होंने सौ वर्षों से अधिक पुराने कावेरी विवाद को सुलझाने का प्रयत्न किया, राष्ट्रीय सुरक्षा समिति, आर्थिक सलाह समिति, व्यापार एवं उद्योग समिति का गठन करना, ग्रामीण रोजगार सृजन एवं विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के लिए बीमा योजना शुरू करना, सॉफ्टवेयर विकास के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी कार्यदल, विद्युतीकरण में गति लाने के लिए केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग का गठन करना, सामाजिक सद्भाव को बरकरार रखने के लिए सरकारी ख़र्चे पर रोज़ा इफ्तार शुरू करना आदि असंख्य कार्यों को करने का श्रेय अटल जी को ही जाता है। उनके द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर आज उनके जन्म जयंती (25 दिसम्बर 2025) को भारत में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही भारत रत्न, छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी बाजपेयी के सुशासन दिवस के अवसर आज भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के द्वारा वार्ड नंबर 22 के बुर्जुर्गो का श्रीफल व कबल दे कर सम्मान किया इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित कैलाश छाजेड़ , पूर्व सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोगरे, गोविन्द शर्मा, अंकित टाटिया, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, पी. श्रीनिवास राव आदि भाजपा कार्यकर्ता गण इस कार्यक्रम में शामिल हुवे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button