छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

नपा अध्यक्ष तोरण साहू ने दिव्या उमेश मिश्रा कलेक्टर से मिलकर दी नए वर्ष की बधाई देकर दल्लीराजहरा का दौरा करने किया निवेदन।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा। बालोद जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। नए वर्ष के प्रथम दिवस नगर पालिका अध्यक्ष नई स्फूर्ति नए जोश के साथ नगर के विकास के लिए काम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए उन्होंने बालोद जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा से नगर के विकास के संबंध में विस्तृत चर्चा की उन्होंने कहा कि जो नगर विकास के लिए नगर पालिका चुनाव के दौरान नगर के आम जनता से जो वादा किए हैं उसे पूरा करने के लिए वे सतत प्रयास कर रहे हैं इसके लिए कलेक्टर से विशेष आग्रह कर दल्ली राजहरा क्षेत्र में दौरा कर क्षेत्र के विकास कार्यों जायजा लेकर विकास कार्यों में गति प्रदान करने के लिए उन्होंने अनुरोध भी किया। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि आने वाले दिनों में दल्ली राजहरा में वर्षों से लंबित कई कार्य अपने मूर्त स्वरूप में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि दल्ली राजहरा के कई प्रमुख मांगो को ध्यान में रखकर कार्य योजना तैयार कर लगातार कार्य किया जा रहा है आने वाले दिनों में नगर के वर्षों पुरानी बहु प्रतीक्षित मांग दल्ली राजहरा बाईपास सड़क मार्ग ग्राम चिखली, जमरूवा, कोकान ,साल्हे, से होते हुए कुसुमकसा के बाद ग्राम जम्ही तक कुल 17 किलोमीटर की सड़क का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा आगामी 3 महीने में जल आवर्धन योजना के तहत नगर के लगभग सभी वार्डों के प्रत्येक घरों में पेयजल प्रदान किए जाने की योजना है। जिससे नगर वासियों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। केंद्र की योजनाओं को को भी ध्यान में रखकर अनेक कार्य किया जा रहे हैं लगभग 10 वर्ष पुरानी केंद्रीय विद्यालय की मांग को भी जल्द पूरा किए जाने की संभावना है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button