पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में अंतर्जिला चोर गिरोह सहित चोरी के सोने ,चांदी के जेवरात बरामद।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
*पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भा0पु0से0) के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।*
*अंतर्जिला चोर गिरोह सहित चोरी के सोने ,चांदी के जेवरात बरामद ।*
*आटो मे घूम घूम कर ताला बंद सूने मकानो का करते थे रेकी रात्रि में जाकर करते थे चोरी।*
*त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज में मिला महत्वपूर्ण सुराग।*
*आरोपियो के कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात लगभग कीमती 3 लाख बरामद।*
*आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग आटो, 01 नग कटर बरामद।*
*आरोपियो को पकड़ने में सायबर सेल टीम बालोद व थाना गुण्डरदेही की संयुक्त टीम की रही विशेष भूमिका।*
बालोद/ गुंडरदेही/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.12.2025 को सूचना मिली कि ग्राम ओटेबंद थाना गुण्डरदेही प्रार्थी के मकान मेे रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के घर के बाहर लगे बंद ताला को तोड़कर मकान में प्रवेश कर घर में रखे आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ले गया है कि सूचना पर पुलिस के द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर उक्त चोरी के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना गुण्डरदेही व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया। साथ ही घटना स्थल में डाग स्क्वाड को बुलाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 358/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर निर्देषन में व एसडीओपी गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुण्डरेदही नवीन बोरकर के नेतृत्व में चोरी के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना गुण्डरदेही से विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों के संबध्ं में पतासाजी हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी कैमरा फुटेज को प्राप्त कर टीम द्वारा बारीकी से एनालिसिस करने पर संदिग्ध आटो में कुछ व्यक्ति दिखे जो घटना दिनांक समय पर मौजूद थें। की जानकारी प्राप्त हुई जिसे टीम द्वारा चिन्हांकित किया गया सीसीटीवी फुटेज को प्राप्त करते हुए टीम गुण्डरदेही, ओटेबंद, अण्डा, दुर्ग ,भिलाई लगे सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों का फुटेज को प्राप्त कर एनालिसिस किया गया साथ ही तकनीकी टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्य किया गया। टीम द्वारा रात दिन भिलाई के आसपास कैम्प कर संदिग्ध आटो की पहचान करने का प्रयास किया गया जिसमें आटो का नम्बर प्लेट फर्जी होना पाया गया। अंधेरा के कारण सभी का चेहरा स्पष्ट नही हो पा रहा था। टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर प्रकरण के 03 आरोपियों को चिन्हांकित कर उसे भिलाई से विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 05.01.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी अब्दुल थाना जामुल क्षेत्र का निगरानी बदमाश है जिसके खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा वांरट जारी होने से अपने मूल निवास स्थान को बदलकर छिप कर फरीद नगर सुपेला मेे रह रहा था। जो साजा जिला बेमेतरा से आटो चोरी कर उसी आटो मे 04 आरोपी दिन में बालोद क्षेत्र मे रेकी करते थे सूने मकान को टारगेट कर रात्रि में चोरी करते थे आरोपियों द्वारा अन्य जिलो मे चोरी करना बताया गया है।
आरोपियों का नाम व पता-
1. अब्दुल वहिद उर्फ तलवार पिता अब्दुल हामिद उम्र 43 वर्ष पता गुरूघासीदास नगर जामुल हाल सुपेला इमाम चौक जिला भिलाई जिला दुर्ग।
2. लितेश टण्डन पिता अंकलहा दास उम्र 30 वर्ष पता- शारदा पारा कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।
3. प्रेम शंकर साहू पिता संतोष साहू उम्र 24 वर्ष पता शारदा पारा केम्प 2 थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग।
4. पीयुष कुमार नंदी उर्फ सत्यम पिता स्व. सुबोतो कुमार नंदी उम्र 25 साल पता शारदा पारा कबीर कुटटी कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।
जप्त मशरूका-
ऽ आरोपियो के कब्जे से सोने का छोटा लाकेट 10 नग दाना 03 ग्राम, सेोन का बड़ा लाकेट चैन के साथ 16 ग्राम सोने का झुमका,06 ग्राम जुमला वजनी 25 ग्राम किमती 2,50000 रू, एवं चांदी का पायल 16 नग कुल 380 ग्राम ,चांदी का सिक्का 06 नग कुल कीमती 50000 कुल जुमला 3 लाख रूपये।
ऽ घटना मे प्रयुक्त 01 नग कटर, तीन पहिया आटो क्रमांक सीजी 04 एमएस 1464, चोरी के 03 मोटरसायकल भी बरामद किया गया है जिसकी तस्दीक किया जा रहा है।
उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी, गिरफ्तारी व सामान बरामदगी में विषेष भूमिकाः-
एसडीओपी गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े, थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, सउनि आत्माराम धनेलिया, प्रधान आरक्षक कमलेश रावटे ,दमन वर्मा, विकास साहू, जगदीस बघमार,यंशवत देशमुख का विशेष योगदान रहा।
सायबर सेल से प्रभारी स0उ0नि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, रूमलाल चुरेन्द्र ,आरक्षक भोप सिंह साहू, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, पूरन देवांगन ,गुलझारी साहू।
प्रकरण के गिरफ्तार आरोपीगण पूर्व मे भी कई अपराध मे संलिप्त थे जिनका विवरण निम्न है
01. प्रेमषंकर साहू पिता संतोष साहू उम्र 24 वर्ष पता शारदापारा कैम्प 02 आषादीप कालोनी पावर हाउस थाना छावनी
का थाना छावनी मे अपराध क्रमांक 95/2024 मारपीट का प्रकरण दर्ज है
02. लिलेष दास टण्डन पिता अंकलहा दास उम्र 30 वर्ष पता वार्ड 35 शारदापारा भैरव बस्ती कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी का थाना ठेलकाडीह राजनांदगांव मे अपराध क्रमांक 243/22 चोरी का तथा थाना छावनी मे अपराध क्रं. 59/23 मे चोरीे के अपराध मे संलिप्त थे।
03. अब्दुल वहीद पिता अब्दुल हमीद उम्र 43 वर्ष पता कष्णा नगर हड्डी गोदाम गोदाम के पास सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग का कुल 05 प्रकरण थाना जामुल मे अपराध क्रमांक 421/2017, 391/17, 591/19, 428/17, 383/13 मारपीट, छेड़छाड़ के मामले मे संलिप्त थे।
04. पीयुष कुमार नंदी उर्फ सत्यम पिता स्व0 सुबोतो कुमार नंदी उम्र 25 वर्ष पता शारदापारा कबीर कुटी कैम्प 02 भैरव बस्ती भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग का थाना छावनी मे अपराध क्रमांक 203/2025 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है।



