*तहसील साहू संघ महिला प्रकोष्ठ दल्लीराजहरा के तत्वाधान में मनाया “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह”*

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
उमा साहू अध्यक्ष कर्मा महिला प्रकोष्ठ के सानिध्य में तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने वाले महिलाओं का सम्मान किया गया ।साथ ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर भारतीय संस्कृति का दूसरे बड़े त्योहार होली उत्सव का भी आनंद लिया ।
कार्यक्रम में वर्तमान में महिला पार्षद केलाबाड़ी से मोनिका साहू वार्ड नंबर 12 एवं वार्ड नंबर 5 की पूसई साहू , नगर के चार परिक्षेत्र में समाज के नेतृत्व कर रही महिला अध्यक्ष गांधी चौक परिक्षेत्र से रेखा साहू ,रेलवे कॉलोनी परिक्षेत्र से कुंती साहू 256 चौक परिक्षेत्र से राजेश्वरी साहू एवं कोण्डे पावर हाउस परिक्षेत्र से लिली साहू उपस्थित थी कार्यक्रम में स्वागत भाषण उमा साहू ने दिया तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों के द्वारा स्वागत गीत गाया गया ।
सभी महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में समाज के लंबे समय से विभिन्न क्षेत्र में नेतृत्व कर रहे पदाधिकारी गण सत्या साहू द्रौपदी साहू विमला साहू चंपा साहू वीणा साहू साधना साहू का भी श्रीफल देकर सम्मान किया गया । इस सम्मान की कड़ी में तहसील साहू संघ राजहरा के 15 परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी महिला परीक्षेत्रीय संयोजिकाओ का भी इस अवसर पर श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में समाज के आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा , वीर भामाशाह , राजीम माता के जीवनी पर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया ।
रेखा साहू ने मेरा पति सिर्फ मेरा है विषय पर खेल कूद भी करवाई ।
उद्बोधन में उपाध्यक्ष विमला साहू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं को समानता का अधिकार मिला है उसे आगे लेकर चलना है और उस शिक्षा को बच्चों को देना है । हमें समाज के आगे बढ़ाने तथा मजबूत करने का अवसर मिला है उसे बनाए रखना है ।
सचिव तरुणा साहू ने कहा कि महिला शिक्षित होती है तब पूरी दुनिया शिक्षित होती है इसलिए अपने घर परिवार तथा आसपास की बालिकाओं को पढ़ने और आगे बढ़ने में आपसे जितना हो सके सहयोग अवश्य करिए ।
अंजू साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी कार्यक्रम में वक्ता द्वारा दी गई विचार को ध्यान से सुने । वह सिर्फ आपको भाषण ही नहीं देता वह अपने समाज के विभिन्न गतिविधियों को आप तक पहुंचाने का कार्य करता है । उनके विचारों पर मनन अवश्य करिए कि वह क्या कहना चाहता है ।
सत्या साहू ने कहा कि समाज में हम महिलाओं का कई जिम्मेदारी है कई महिलाएं अपने घर गृहस्थी संभालती है तो कई ऐसे भी बहने हमारे बीच में है जो अपने घर गृहस्थी के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में काम भी करती है । मैं आप सभी से निवेदन करती हूं समाज में होने वाले विभिन्न गतिविधियों में आप सभी हिस्सा लें और अपनी व्यस्तम समय से कुछ समय निकाल कर समाज को अवश्य दें ।
कार्यक्रम में मंच संचालन विमला साहू ने किया । कार्यक्रम के अंत सभी महिलाओं ने हिंदू धर्म के दूसरे बड़े और रंगों के त्यौहार होली पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।



