चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया चंद घंटो में गिरफ्तार।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया चंद घंटो में गिरफ्तार।
आरोपियों से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 24 वी 7924, चाकू, व मोबाइल फोन को किया गया जप्त।
शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय हुआ था विवाद।
बालोद/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.03.2026 को धनराज निषाद निवासी मटिया बी के घर शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय हुए विवाद की आपसी समझौता के नाम पर धनराज निषाद के घर दिनांक 20.03.2026 के सुबह बुलाने पर बालोद निवासी मयंक साहू, ओंमसिंग निषाद, सिध्दार्थ मोंगराज गये थे जहां 06ः30 बजे आरोपी मयंक साहू, ओम सिंह निषाद, एवं सिध्दार्थ मोंगराज निवासी खाल्हेपारा बालोद ने दिनांक 14.03.2026 को धनराज निषाद के घर शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय हुए विवाद की आपसी समझौतानामा लिखने के लिए बोलने पर मना करने से तीनो ने मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मयंक साहू ने अपने पास रखे लोहे की धार दार चाकू से गला एवं सिर में वार करने से हितेश्वर यादव पिता अभय राम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मटिया बी थाना व जिला बालोद को गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल बालोद में भर्ती हुआ था जिसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेन्टर रिफर किए हैं. थाना बालोद में अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 296, 351(3), 109 ,3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार कर आरोपीगण को प्रथम सूचना दर्ज करनें के चंद घंटो में घेराबंदी कर पकड़ा गया। तथा आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल, एक नग मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर दिनांक 21.03.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैै।
नाम आरोपीगण:- 01.मयंक साहू पिता प्यारे लाल साहू उम्र 20 वर्ष पता पाररास वार्ड क्र. 01 बालोद थाना
व जिला बालोद (छ.ग.)
02 ओंम सिंग निषाद पिता शीतलराम निषाद उम्र 19 वर्ष वार्ड क्र. 11 खाल्हेपारा बालोद थाना व
जिला बालोद (छ.ग.)
03. सिद्धार्थ मोंगराज पिता रवि मोंगराज उम्र 18 वर्ष पता वार्ड क्र. 11 खाल्हेपारा बालोद, थाना व
जिला बालोद (छ.ग.)



