छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश, दल्लीराजहरा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्ली राजहरा। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने जामा मस्जिद कमेटी दल्ली राजहरा, जिला बालोद के मुतवल्ली के कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव प्रक्रिया को गति देने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार, चुनाव मार्गदर्शिका 2022 के अनुपालन में मुतवल्ली चुनाव हेतु मतदाता सूची तैयार करने का दायित्व तीन प्रमुख सदस्यों को सौंपा गया है।

यह निर्णय छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज (कैबिनेट मंत्री दर्जा) द्वारा जारी आदेश पत्र के माध्यम से लिया गया। अधिकृत सदस्यों में जनाब फिरोज अहमद खान, जनाब मीर रफीक अली और जनाब तैय्यब अली अंसारी दल्ली राजहरा शामिल हैं। इन सदस्यों को मतदाता सूची तैयार करने का पूर्ण अधिकार प्रदान किया गया है।

आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी संबंधित पक्ष इन सदस्यों को पूर्ण सहयोग देंगे। यह कदम मस्जिद कमेटी के सुचारू संचालन और लोकतांत्रिक चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। वक्फ बोर्ड ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है, ताकि स्थानीय मुस्लिम समुदायिक विश्वास बना रहे।

मस्जिद कमेटी दल्ली राजहंरा के लिए वक्फ बोर्ड से नियुक्त सदस्यो द्वारा मतदाता सूची तैयारी का काम शुरू कर दिया गया है । अगले जुमे की नमाज़ मे एलान कर जमात को मतदाता सूची बनाने और मुत्वल्ली चुनाव से सम्बंधित जानकारी का एलान किया जायेगा । चुनाव प्रकिया के लिए पुरानी मतदाता सूची जमा करने के लिए पुरानी कमेटी से कहा गया है ।जिससे नई मतदाता सूची बनाने मे आसानी होंगी । आम जमात से सहयोग से इस चुनाव प्रकिया को शांति पूर्ण ढंग से अंजाम दिया जायेगा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button