जल आवर्धन योजना के तहत वार्ड क्रमांक 09 में पाइप लाइन विस्तारीकरण के कार्य का भूमिपूजन किया गया।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा द्वारा विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान करते हुए वार्ड क्रमांक 9 में पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ,उपाध्यक्ष मनोज दुबे ,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू, वार्ड पार्षद मेवा पटेल ,एवं पार्षद पूनम जायसवाल की गरिमा में उपस्थिति रही ।सभी जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहां की नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करें उनकी प्राथमिकता है वार्ड क्रमांक 9 गायत्री मंदिर वार्ड में लंबे समय से पाइपलाइन विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी इसे अब पूरा किया जा रहा है इस कार्य की पूर्ण होने से क्षेत्र में पानी की तकलीफ दूर होगी तथा आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि उच्च कार्य गुणवत्ता के साथ एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके उन्होंने यहां भी कहां की नगर पालिका परिषद द्वारा निरंतर विकास कार्य कराया जा रहे हैं और भविष्य में भी विभिन्न वार्डों में इसी प्रकार के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय वार्ड वासी उपस्थित रहे उन्होंने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए सभी को आभार प्रकट किया



