छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

हिंदू सेना ने स्वागत सत्कार कर 74 कांवरियों को बाबा धाम के लिए रवाना।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ बोल बम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। शिव संस्कार धाम से शुक्रवार को 74 कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर हिंदू सेना ने कांवरियों को पारंपरिक तरीके से भव्य विदाई दी।

जिला अध्यक्ष नंदा पसीने के मार्गदर्शन में शिव संस्कार धाम से रेलवे स्टेशन तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांवरियों को भगवा गमछा पहनाया गया, माथे पर तिलक लगाया गया और आरती उतारकर उनके मार्ग पर फूलों की वर्षा की गई।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष बोधन भट्ट विशेष रूप से शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरोबी वर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

विदाई के दौरान विभिन्न संस्थाओं ने भी सहयोग किया:
व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कांवरियों को पानी की बोतलों का डिब्बा भेंट किया
जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से भोजन के पैकेट वितरित किए गए
रेलवे प्रबंधन स्टाफ ने बिस्किट और पानी की व्यवस्था की

पदयात्रा में नगर संचालक *महेंद्र भाई पटेल*, *स्वाधीन जैन*, *जयदीप गुप्ता*, *रमेश जैन*, *अशोक लोहिया*, *प्रेम जैसवाल*, पार्षद *भूपेंद्र श्रीवास*, एल्डरमैन *राकेश देवांगन*हिंदू सेवा के पदाधिकारी नगर अध्यक्ष मातृशक्ति संगीता रजक, जिला उपाध्यक्ष ममता पटेल, जिला महामंत्री पद्मिनी साहू, नगर उपाध्यक्ष साक्षी खटवानी, ज्योति राजा भोज, पुष्पा साडिलय , संगठन सचिव गायत्री जैन,सहित हिंदू सेना के सभी पदाधिकारी और शिव संस्कार धाम सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। शहर के गणमान्य नागरिक भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।

“बोल बम” के नारों के साथ रवाना हुए कांवरियों को शुभकामनाएं देते हुए पदाधिकारियों ने उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button