छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

दल्ली नगरपालिका ने अनेको स्थानो पर जल प्याऊ की व्यवस्था की। 

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ भीषण गर्मी एवं लू को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर महोदय बालोद दिव्या उमेश मिश्रा के आदेशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी के मार्गदर्शन में जैन भवन चौक एसबीआई के सामने,नगर पालिका कॉम्पलेक्स माइन्स ऑफिस रोड, आशा टॉकीज के पास,शहीद वीर नारायण सिंह चौक पुराना बाजार मे जल प्याऊ की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की गई हैl मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों,पशु पक्षियों और गोवंश को पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है ऐसे में समाज सेवी संस्थाओं से मानवीय पहल की अपील करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर उनके लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए इस वर्ष भीषण गर्मी में सभी संस्थाएं एवं नागरिक आगे आकर सेवा भाव से इस अभियान में सहयोग करें l

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button