राजहरा काली बाड़ी प्रांगण में 28 अप्रैल को स्थापना दिवस धूमधाम के साथ बंग समाज के द्वारा मनाया गया।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ विगत 28 अप्रैल 2026 को राजहरा काली बाड़ी प्रांगण में स्थापना दिवस धूमधाम के साथ राजहरा बंग समाज के द्वारा मनाया गया। सुबह 10:00 बजे विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सदस्यों की उपस्थिति थी। तथा रात्रि 7:00 बजे महा आरती हुआ उसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त रात्रि को भोग प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम समाप्त किया गया।
राजहरा काली बाड़ी संस्कृति मंच में विशेष अतिथि CGM श्री आर बी गे्रवाल मुख्य अतिथि GM विपिन कुमार, समाज के अध्यक्ष श्री सुकांतो मंडल सर ,श्री डा॰ शैबाल जाना , समाज के सचिव श्री कंनक बैनर्जी श्रीमती पुरोबी वर्मा, समाज के संरक्षक गगन चन्द्र पांड्या, पूर्व सचिव गौतम बेरा, सचिव मदन माइती, अतिथियों का स्वागत के पश्चात श्री गगन चन्द्र पांड्या के द्वारा राजहरा काली बाड़ी के इतिहास के साथ साथ 28 अप्रैल को स्थापना दिवस के रूप में मनाने उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रायपुर श्री विवेक नंद आश्रम के मुख्य संचालक श्री आत्मानंद स्वामी
के द्वारा 1972 में मंदिर का भुमिपुजन पश्चात ई॰ के पूर्व मंदिर का निर्माण सम्पन्न हुआ। उस वर्ष 28 अप्रैल के दिन मंदिर में प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्य कर प्रतिदिन माता की पूजा अर्चना की व्यवस्था भी की गई तब से 28 अप्रैल के दिन प्रतिष्ठा दिवस प्रतिपादित किया जाता है। मंच संचालन मिठू कारफा श्रीमती रूना दास श्री अशोक आईच श्री गौतम बोस ने किया।बच्चों के लिए शंख प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें समाज के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें अतिथियों के करकमलों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के सचिव मदन माइती, सजल राय, बी एन आईच ,पलाश कारफा,एस सी सरकार, पिंटू चक्रवती जयंतो चक्रवती, गौतम माइती,मिंटू सिन्हा, सोनू पाल, अभिजित मन्डल, संगीता बेरा,दिपा माइती, मिठू कर, जयंती बोस, किया आचार्य, राजश्री चक्रवती कविता डें, तृप्ति पाल, काजल और सैकड़ों की संख्या में समाज के सदस्यों उपस्थिति थे।



