छत्तीसगढ़बालोदविविध ख़बरें

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बालोद BJP संगठन ने सेना और सरकार की कार्रवाई को सराहा।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बालोद BJP संगठन ने सेना और सरकार की कार्रवाई को सराहा

बालोद/ ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ (7 मई 2026) पर, भारत के वीर जवानों के अदम्य साहस, अप्रतिम पराक्रम और राष्ट्ररक्षा के प्रति सर्वोच्च समर्पण को BALOD जिला भाजपा संगठन ने नमन किया है।

गौरतलब हो कि, यह एयर स्ट्राइक 6-7 मई 2025 की रात पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर भारत के अडिग इरादों का संदेश दिया था।

भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए BJP के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि, यह कार्रवाई माताओं-बहनों के सम्मान और देश की अखंडता की रक्षा के प्रति भारत की दृढ़ता को दर्शाती है।

भारतीय सैन्य परंपरा की सराहना करते हुए बालोद BJP जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा, यह अभियान भारत की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (zero tolerance) की नीति का प्रतीक है।

जनसेवक राकेश यादव ने बताया यह दिन भारतीय सेना के जांबाजों के सर्वोच्च बलिदान और उनके पराक्रम का जश्न मनाने का दिन है, जिसने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button