छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

माँ भवानी हाई स्कूल पुराना बाजार दल्ली राजहरा के बच्चों ने दसवीं बोर्ड में शाला का नाम रोशन किया।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

प्रथम कु. भूमिका 88.5%, द्वितीय इन्द्रजीत नेताम 82.66%, तृतीय कु. डिम्पल रावटे 81.5%

दल्लीराजहरा/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10 वी के परीक्षा परिणाम में माँ भवानी हाई स्कूल पुराना बाजार दल्ली राजहरा के विद्यार्थी कु. भूमिका 88.5% अंक लेकर शाला में प्रथम, 82.66% अंक लेकर इन्द्रजीत नेताम द्वितीय एवं 81.5% अंक लेकर कु. डिम्पल रावटे ने तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का नाम गौरवान्वित किया है | विद्यार्थियों को उनके इस उपलब्धि के लिए शाला के शिक्षक / प्रबंधक समिति एवं शाला विकास समिति ने बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
शाला के संचालक राजु लखानी ने परीक्षा परिणाम पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि यह सब माता रानी की कृपा व बच्चों की कड़ी मेहनत के साथ साथ सभी शिक्षक गणों का प्रयास का सुखद परिणाम है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button