छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

नगरपालिका दल्लीराजहरा में श्रद्धांजलि योजना राशि वितरित की गई।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ नगरपालिका में श्रद्धांजलि योजना राशि वितरित की गई, इस अवसर पर श्रद्धांजलि योजना के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा श्रद्धांजलि योजना में ऐसे निवासरत परिवार जो गरीब परिवार के रूप में शामिल है ऐसे परिवार को इस योजना से लाभान्वित किया जाता है lयोजना में परिवार के मुखिया या अन्य सदस्य की मृत्यु होने पर मृतक के अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिवार को ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जाती है l
पालिका कार्यालय में 6 व्यक्तियों को श्रद्धांजलि योजना के तहत आश्रित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की गई पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है उनके परिवार के लिए संवेदनात्मक सहयोग हैl प्रशासन हर जरूरतमंद के साथ खड़ा है ऐसे परिवारो को राहत देने का प्रयास कर रहा हैl
लाभान्वित परिवारों में शैलेंद्र कुमार, पेमीन बाई,पुष्पा साहू, कालिंद्री बाई, हरीश कुमार,आसिया बेगम को ₹2500 श्रद्धांजलि राशि वितरित की गईl इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे पार्षद सुरेश जयसवाल, मेवा पटेल,टी ज्योति, भूपेंद्र श्रीनिवास, अनीता,समाज कल्याण विभाग के घनश्याम शर्मा.एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button