SAGES नयाबाजार दल्लीराजहरा की छात्रा श्री सोनी ने NMMSE परीक्षा में लहराया परचम, विद्यालय का नाम किया रोशन।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2025-2026 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), नयाबाजार राजहरा की कक्षा 9वीं की मेधावी छात्रा श्री सोनी ने शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।छात्रा श्री सोनी ने परीक्षा के दोनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 129 अंक (मानसिक योग्यता परीक्षा में 64 अंक एवं शैक्षिक योग्यता परीक्षा में 65 अंक) प्राप्त कर ‘चयनित’ (Selected) सूची में अपनी जगह बनाई है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश कुमार गोरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रा की कड़ी मेहनत और विद्यालय के मार्गदर्शक शिक्षकों के सही दिशा-निर्देशन का परिणाम है।छात्रा की इस सफलता में मुख्य रूप से मार्गदर्शन देने वाले मेंटर शिक्षकों— श्री पीयूष ताम्रकार (व्याख्याता गणित), श्रीमती प्रियंका चौहान (शिक्षक गणित), सुश्री नौरिन बानो (शिक्षक विज्ञान) और सुश्री साक्षी देवांगन (शिक्षक अंग्रेजी) एवं मार्गदर्शक शिक्षक टी एल सिन्हा व नाजिया बानो को भी विद्यालय प्रशासन एवं प्रबंधन समिति द्वारा विशेष रूप से बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं। छात्रा की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और पालकों में हर्ष का माहौल है।



