छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

टी ज्योति पार्षद द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगरवासियों से तिरंगा फहराने की अपील।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।

प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है तथा हर भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है।

इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए दल्लीराजहरा की पार्षद टी. ज्योति ने नगरवासियों से अपील की है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करें।

पार्षद टी. ज्योति ने कहा—
“आइए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। 15 अगस्त को दल्लीराजहरा का हर घर तिरंगे से सजे और हम सभी मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव का संदेश दें।”

उन्होंने दल्लीराज़हरा नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश के गौरव, त्याग, एकता और वीरता का प्रतीक है। आइए, स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button