छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें
वार्ड नं 26 की पार्षद टी ज्योति ने पूर्व में हुए दोनों बोर में मोटर लगाने की मांग की।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा / वार्ड नं 26 की निर्दलीय पार्षद टी ज्योति के द्वारा वार्ड में पानी की समस्या के निवारण हेतु दो बोर में मोटर लगाने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी दल्लीराजहरा को मांगपत्र सौपकर पत्र की प्रतिलिपि नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को सौपी।
पत्र में बताते हुए लिखी हैं कि वार्ड नं. 26 में दो बोर खनन हो चुका है, ग्रीष्म ऋतु का मौसम लग चुका है ग्रीष्म ऋतु होने पर जल स्तर नीचे होता जा रहा है एवं पानी की किल्लत की समस्या बढ़ती जा रही जिससे वार्डवासी चिंतित है. इस समस्या को देखते हुऐ तत्काल दो बोर में मोटर लगवाने की कृपा करें।अतः आप से निवेदन है, पानी समस्या निवारण करने कृपा करें।



