छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोदविविध ख़बरें

नारी शक्ति के अरमानों की कातिल है कांग्रेस और ठगबंधन, इनका महिला विरोधी चेहरा आज पूरे देश के सामने बेनकाब :- श्याम जायसवाल

रमेश मित्तल चीफ़ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ बालोद :- लोकसभा में नारी शक्ति वंदन (संशोधन) विधेयक को विपक्ष द्वारा गिराए जाने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सदन में 21 घंटों की चर्चा के बाद विपक्ष ने जो किया है, वह देश की करोड़ों माताओं-बहनों के विश्वास के साथ क्रूर डकैती है।
श्याम जायसवाल ने कांग्रेस और विपक्ष की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कांग्रेस और उसके साथी दल केवल टीवी पर महिला सम्मान का ढोंग करते हैं। जब सदन में मोदी जी ने 2029 से ही महिलाओं को आरक्षण देने का ऐतिहासिक मौका दिया, तो इन आधुनिक दुर्योधनों ने एकजुट होकर उस अधिकार का चीरहरण कर दिया। सदन में 298 सांसदों का समर्थन होने के बावजूद, तकनीकी बहुमत का सहारा लेकर बिल रोकना इनकी कायरता का प्रतीक है।

पिछड़ा वर्ग के नाम पर पाखंड: विपक्ष जो ओबीसी कोटे का राग अलाप रहा है, वह सिर्फ और सिर्फ इस महान कानून को लटकाने की एक घटिया साजिश है। मैं पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधि होने के नाते पूछता हूँ—जब दशकों तक कांग्रेस सत्ता में थी, तब उन्हें पिछड़ों और महिलाओं की याद क्यों नहीं आई? आज जब मोदी जी अधिकार दे रहे हैं, तो ये लोग रोड़ा अटका रहे हैं।

वंशवाद की दुकान बचाने का डर: इन विपक्षी दलों को डर है कि अगर सामान्य घरों की महिलाएं संसद और विधानसभा पहुंच गईं, तो इनकी खानदानी और वंशवादी राजनीति की दुकानें बंद हो जाएंगी। इसीलिए इन्होंने साजिश रचकर इस बिल को गिराया है। यह लोकतंत्र के इतिहास में कांग्रेस का सबसे बड़ा ‘काला अध्याय’ है।

बालोद की गलियों में होगा हिसाब: श्याम जायसवाल ने चेतावनी दी कि बालोद जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा चुप नहीं बैठेगा। हम जिले के एक-एक गांव और घर-घर जाकर इन नारी विरोधियों का असली चेहरा दिखाएंगे। हम जनता को बताएंगे कि किसने आपकी बेटियों के भविष्य पर ताला जड़ा है। सुन ले कांग्रेस नारी का अपमान करने वालों का रावण जैसा हाल होगा। 2029 में देश की आधी आबादी तुम्हारे इस अहंकार को धूल में मिला देगी।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button