टी ज्योति पार्षद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अधिकरण अधिकारी राजेश सिंह राणा को सौंपा गया ज्ञापन।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास के लिए स्थित क्रिकेट ग्राउंड में बाउंड्रीवाल, फ्लड लाइट एवं टर्फ विकेट के निर्माण के लिए CSR विशेष निधि के अंतर्गत आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने के लिए टी ज्योति पार्षद व रेलवे इंस्टीट्यूट के सचिव टी रमना राव,संतोष डडसेना, कुशाल ठाकुर, धनसिंह ध्रुव द्वारा अनुरोध किया गया। पार्षद टी ज्योति ने कहा कि यह मैदान क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है लेकिन वर्तमान में आधारभूत सुविधाओं के अभाव के कारण खिलाड़ियों को समुचित अभ्यास एवं प्रतियोगी वातावरण नहीं मिल पा रहा।
वार्ड में हुए बोर खनन में सोलर पैनल के माध्यम से बोरवेल संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु CSR विशेष निधि के अंतर्गत आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया। व वार्ड 26 में तीन स्थानों में हाई मास्क लाइट उपलब्ध कराने के लिए अपील किया गया।
राजेश सिंह राणा ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण से संबंधित विभाग के माध्यम से संबंधित प्रस्ताव को आगे बढ़ाने एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।



