छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

घोड़ा मंदिर में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक संगीत मय श्री राम कथा का होगा भव्य आयोजन, कथावाचक होंगे कामता प्रसाद शरण।

सार्वजनिक हनुमान घोड़ा मंदिर समिति व समस्त वार्डवासी के द्वारा होगा आयोजन।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ सार्वजनिक हनुमान (घोड़ा) मंदिर समिति वार्ड नं 13 एवं समस्त वार्डवासी के तत्वाधान में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक तीन दिवसीय संगीत मय श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है इस राम कथा का श्रवण करने छतीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री कामता प्रसाद शरण ग्राम कुडेरा दादर गरियाबंद का आगमन होने जा रहा है।

नगर के सभी धर्मानुरागी शांतिप्रेमी देवियों, सज्जनों अखिल ब्रम्हाण्ड नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आत्मीय परमभक्त वीर हनुमान जी की असीम प्रेरणा से विश्व बंधुत्व की भावना एवं आत्म जागरण की कल्याण हेतु तीन दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आप समस्त श्रद्धालु राम भक्तों को इस दिव्य मंगलमय आलौकिक प्रसंग प्र सहपरिवार पधारकर कथा श्रवण एवं ज्ञान अर्जन कर अपने जीवन को धन्य करें ।

दीप प्रज्वलित
दिनांक 25.04.2026 दोपहर 3.30 बजे से 6.30 बजे तक

प्रथम दिवस के अतिथिगण:- श्रीमान तोरण साहू अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, सौरभ लूनिया जिला महामंत्री भाजपा बालोद, मनोज दूबे उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा, रामेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष, श्रीराम अग्रवाल मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुकेश कोड़ो जनपद अध्यक्ष डोंडी, विशाल मोटवानी समाज सेवी,पार्षद वार्ड नं 24 दल्लीराजहरा

दिनांक 26.04.2026 दोपहर 3.30 बजे से 6.30 बजे तक

दिव्तीय दिवस के अतिथिगण:- दिनेश जैन, राजेन्द्र भाई लखानी (समाज सेवी) दल्लीराजहरा

दिनांक 27.04.2026 दोपहर 3.30 बजे से 6.30 बजे तक
तृतीय दिवस समापन समारोह के अतिथि गण:-   माननीया श्रीमती अनिला भेड़िया जी विधायक, डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र, पीयुष सोनी (विधायक प्रतिनिधि, वि. ख. डौण्डी), रतिराम कोसमा अध्यक्ष  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा,  रवि जयसवाल
जिला महामंत्री कांग्रेस बालोद

कार्यक्रम के समापन पर होगा विशाल भंडारा :- 27.04.2026 दिन सोमवार शाम – 7.00 बजे से रात्रि 9 बजे तक स्थान – घोड़ा मंदिर मेला मैदान, वार्ड नं. 13 दल्ली राजहरा

 

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button