छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

BSP सीवरेज हादसे में महिला समेत 3 मजदूरों की मौत, जनमुक्ति मोर्चा ने BSP को घेरा- सख्त कार्यवाही हो, नोकरी मुआवजा दो।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ जनमुक्ति मोर्चा दल्लीराजहरा के नगर अध्यक्ष महेंद्र गंजीर एवं छतीसगढ़ सचिव बसंत रावटे के द्वारा मुख्य महाप्रबंधक खदान आई ओ सी राजहरा को बीएसपी सीवरेज लाईन बिछाते समय मि‌ट्टी घसकने से एक महिला सहित 3 मजदूरों की मौत पर माँग पत्र सौपकर सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की गई।

विदित हो कि विगत दिनांक 12.05.2026 दिन मंगलवार को बी.एस.पी सीवरेज लाईन बिछाते समय 10 फीट गहरे गड्डे में काम कर रहे एक महिला सहित 03 मजदूर की मौत दब जाने से हो गई, जिसकी जिम्मेदारी ठेकेदार संबंधित अधिकारी और इंजीनियर की है जो कि बिना सुरक्षा के कार्य करवा रहे थे, और यही मजदूर साथियों की मौत का कारण बना है।

आपसे अनुरोध है कि पीडित परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को बी.एस.पी. में स्थायी नौकरी दिया जाये। यदि ऐसा नहीं होगा तो जन मुक्ति मोर्चा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button