आज शाम शिव संस्कार धाम में शनि जयंती, अमावस्या और वट सावित्री के पावन संयोग पर होगा भव्य सुंदरकांड पाठ।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ शनि जयंती, अमावस्या एवं वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 8 स्थित शिव संस्कार धाम परिसर में शनिवार 16 मई को संध्या 6:00 बजे से भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में राजनांदगांव के प्रसिद्ध पाठकर्ता गणेश मिश्रा द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया जाएगा।
समिति के सदस्यों ने बताया कि लगभग 500 वर्षों बाद ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है, जब शनि जयंती, अमावस्या और वट सावित्री व्रत एक ही दिन पड़ रहे हैं। इस विशेष एवं पावन अवसर को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने के उद्देश्य से शिव संस्कार धाम सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है।
आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के समस्त श्रद्धालुओं और शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा भक्ति रस में सराबोर होकर भगवान हनुमान एवं शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।



