छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

आदिवासी महासम्मेलन की तैयारी को लेकर विधायक अनिला भेड़िया ने ली कांग्रेसजनों की बैठक।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खलारी में आगामी 11 जून 2026 को आयोजित होने वाले आदिवासी महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया ने दल्ली राजहरा में कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में महासम्मेलन को सफल बनाने तथा दल्ली राजहरा क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि यह महासम्मेलन आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों का प्रभाव केवल आदिवासी समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के नागरिकों के अधिकारों और हितों से जुड़ा विषय है। इसलिए आदिवासी महासम्मेलन में दल्ली राजहरा क्षेत्र के सर्व समाज के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा, रवि जायसवाल, काशी राम निषाद, रामजतन भारद्वाज, श्रीनिवास राव, अजय छाजेड़, भूपेंद्र दिल्लीवार, रोशन पटेल, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, विजय जोगदंड, राजकुमार साहू, युवराज साहू, कृष्णा यादव, अनूप बाम्बेस्वर, महिंद्रन “अप्पू”, तिलक मानकर, संजय सोनवानी, कुलदीप नोन्हारे एवं अशोक भुआर्य सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने 11 जून को ग्राम खलारी में आयोजित आदिवासी महासम्मेलन को सफल बनाने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button