श्रीलंका में छत्तीसगढ़ का परचम लहराएंगे दल्लीराजहरा के लोक कलाकार विजय बोरकर।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने के लिए दल्लीराजहरा (जिला बालोद) के प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार विजय बोरकर श्रीलंका रवाना हो चुके हैं। वे 9 से 13 जून 2026 तक कैंडी, श्रीलंका में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल डांस एंड म्यूजिक ओलंपियाड फेस्टिवल 2026 में अपनी लोक नृत्य प्रस्तुति देंगे।
दल्लीराजहरा की लौह नगरी में जन्मे विजय बोरकर वर्ष 2005 से नृत्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने मॉडर्न डांस ग्रुप संस्था के माध्यम से न केवल स्वयं मंचों पर उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी हैं, बल्कि सैकड़ों बच्चों को लोक एवं सांस्कृतिक नृत्य का प्रशिक्षण भी प्रदान किया है। उनके प्रशिक्षण से अनेक प्रतिभाएं कला जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर विजय बोरकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेष रूप से बस्तर एवं पारंपरिक लोक नृत्य की झलक प्रस्तुत करेंगे। बालोद जिले से लोक नृत्य विधा में इस स्तर की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले वे अग्रणी कलाकारों में से एक हैं।
दल्लीराजहरा एवं बालोद जिले के कला प्रेमियों और नागरिकों ने विजय बोरकर को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे श्रीलंका में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़, बालोद जिला और दल्लीराजहरा का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे तथा कला के क्षेत्र में शहर का पंचम विश्व मंच पर लहराएंगे।
हम सभी की ओर से विजय बोरकर को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 🌹🙏🏻



