11 जून को खल्लारी में आयोजित होने वाला आदिवासी महासम्मेलन हुआ स्थगित।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने बताया कि डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खलारी में 11 जून 2026 को आयोजित होने वाला आदिवासी महासम्मेलन अपरिहार्य कारणों से आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि यह महासम्मेलन आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आयोजित किया जाना था। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया एवं कांग्रेसजनों द्वारा लगातार बैठकें एवं जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे थे।
आयोजन समिति एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जानकारी दी गई है कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। महासम्मेलन की नई तिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी, जिसकी सूचना सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को पृथक रूप से प्रदान की जाएगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों, आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी तिथि घोषित होने पर अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।



