छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

डोंडी ब्लॉक के शिक्षक शकील हुसैन पीएम श्री का क्षमता निर्माण कार्यशाला पुणे में, तीन अगस्त से होंगे शामिल।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

बालोद/डोंडी/ पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत शिक्षकों के क्षमता निर्माण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), पुणे में 3 अगस्त से विशेष पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यशाला समग्र शिक्षा एवं राज्य परियोजना कार्यालय, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी। पीएम श्री योजना के राज्य समन्वयक आशीष गौतम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से 94 सहायक शिक्षक इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए 1 अगस्त को पुणे रवाना होंगे।
कार्यशाला में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न विषयों पर देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, प्रयोगात्मक गतिविधियां तथा नवाचार आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागी शिक्षक छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति देंगे।
राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित कौशल विकास कार्यक्रम के लिए डोंडी विकासखंड से पीएम श्री शास प्राथमिक शाला आड़ेझर के शिक्षक शकील हुसैन का चयन किया गया है।
शिक्षक प्रशिक्षण से प्राप्त नवीन ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं आधुनिक शिक्षण तकनीकों को विद्यालय में लागू कर विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक की बेहतर, रोचक और व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करेंगे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button