करौली शंकर महादेव का 62 वां जन्मोत्सव दल्ली में मनाया गया।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ 04 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को करौली शंकर धाम कानपुर के पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर महादेव, महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 (निर्वाणी अखाड़ा) के 62 वें जन्मोत्सव पर दल्ली राजहरा के शिष्यों ने शिव संस्कार धाम मे स्थापित शिवेश्वर् महादेव का पंचोपचार पूजन कर आरंभ किया गया।
पंचोपचार पूजन के पश्चात् स्मृति स्वरूप BSP हॉस्पिटल के सामने आंवले का पौधा लगाया गया।
तत्पश्चात प्री मैट्रिक हॉस्टल बिटाल के बच्चों को संस्था प्राचार्य श्री शिवलाल रावटे और प्रधान पाठक श्री एच एस ठाकुर के द्वारा कॉपी, पेन, फल भेंट कर मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना पूज्य गुरुदेव के जन्मोत्सव को आनंद पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का मुख्य भाग रुद्राभिषेक श्री विजय साहू निज निवास में संपन्न हुई। अशोक पंडितजी के पुरोहिती में आनंद, उल्लास के साथ अंत में संध्या भजन और बाबाजी एवम् माता कामाख्या की आरती कर प्रसाद वितरण कर गुरुदेव के जन्मोत्सव कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
परम पूज्य गुरूदेव की कृपा से अभिभूत भक्तों ने गुरु कृपा का गुणगान करते हुए सर्व प्रथम शंकर सेना बालोद जिला उपाध्यक्ष श्री विजय साहू ने अपने कष्टों से मुक्ति गुरु कृपा से होने का अनुभव को साझा किया। संरक्षक श्री राजेंद्र साहू ने करौली धाम से जुड़ने के पश्चात् उनके जीवन की दिशा बदलने की बात बताई। श्री भुनेश्वर् विश्वकर्मा ने बताया कि करौली दरबार की प्रक्रिया करते ही उनकी बहुत शारीरिक समस्याओं समाधान होने लगा। दिनेश साहू ने बताया कि दरबार की संकल्प प्रार्थना से मानसिक और आर्थिक संस्याओं पर अद्भूत प्रभाव हुआ। सभी परिवार के जीवन में कष्टों का निवारण, समस्याओं का समाधान होने लगा और परिवार में सुख शांति और समृद्धि आने लगी।
जन्मोत्सव में शंकर सेना संरक्षक श्री ध्रुवकुमार साहू, कार्यकारिणी सदस्य श्री रामेश्वर साहू, श्री चूड़ामणि साहू, श्रीमती उमा विश्वकर्मा,कुमारी कुमुदरानी भगत श्री पिकेश, हरीश, भौमिक, अनूप के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।



