छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

दल्ली राजहरा में मना विश्व स्तनपान सप्ताह: गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और मासूमों का हुआ अन्नप्राशन।

*गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार संपन्न*

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा :- गांधी चौक दुर्गा मंचदल्ली राजहरा में दिनांक 7 अगस्त 2026 को परियोजना स्तरीय विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10 गर्भवती महिला का गोद भराई और 10 शिशुवती महिला के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। किशोरी बालिकाओं के लिए स्तनपान विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कि गई व उन्हें पुरस्कृत किया गया, साथ ही स्तनपान कराने वाली माताओ और गर्भवती महिलाओ के खान -पान विषय पर जागरूकता के लिए स्थानीय व्यंजन व THR से बने व्यंजन का डिस्प्ले लगाया गया, शिशुवती /गर्भवती माताओ से स्तनपान विषय पर प्रश्नोत्तरी करके सही जवाब देने वाली माता को भी प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत किया गया।
​मातृत्व सुरक्षा और शिशु देखभाल को बढ़ावा देने हेतु विशेष रस्मों का आयोजन किया गया:
​10 गर्भवती माताओं की गोदभराई: पारंपरिक रीति-रिवाज से 10 गर्भवती महिलाओं का तिलक लगाकर, श्रीफल व पौष्टिक सामग्री भेंट कर गोदभराई की गई और उन्हें गर्भावस्था के दौरान सही पोषण लेने की सलाह दी गई।
​10 शिशुओं का अन्नप्राशन: 6 माह पूर्ण कर चुके 10 मासूम बच्चों को पहला ठोस आहार (खीर/दलिया) खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। माताओं को बताया गया कि 6 माह तक केवल स्तनपान और उसके बाद ऊपरी आहार देना अति आवश्यक है।

*​कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका*
​कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपरवाइजर रैनु छत्रपाल , किरण नायक, दिव्या मानिकपुरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदु दास, मीना गड़े, मंगला साखरे, बिस्मानेगी, प्रीति, शिल्पा, उत्तरा सार्वा, हेमीन रजक, धनेश्वरी एवं परियोजना की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष व सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों और माताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button