राजहरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
आरोपी के कब्जे से 32 नग देशी प्लेन शराब जप्त, आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी के तहत की गई कार्यवाही।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 09.08.2026 को टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी दौरान वार्ड क्रमांक 27 राजहरा रेलवे स्टेशन के पास आरोपी मनोज गुप्ता पिता राम प्यारी गुप्ता उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 03 टेबलर सेड राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 को अधिक मात्रा मे शराब परिवहन करते पकडा गया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे 32 पौवा सुपर 36 देशी प्लेन शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560 रूपये को जप्त कर आरोपी मनोज गुप्ता के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है ।
राजहरा पुलिस की आम नागरिकों से अपील –
01- अवैध शराब बिक्री, जुआ सट्टा, गांजा बिक्री , नसीली दवाई जैसे अवैध गतिविधियों मे संलिप्त न रहें ।
02- अवैध गतिविधियों मे संलिप्तता पाये जाने पर जाना पड सकता है जेल ।
पुलिस थाना मो0न0 9479192058



