छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

15 अगस्त से पूर्व टंकी की सफाई एवं पेयजल आपूर्ति के लिए नल कनेक्शन लगाने महेंद्र गंजीर ने नपा अध्यक्ष को मांग पत्र सौपा।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ जनमुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष महेन्द्र गंजीर ने नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को मांग पत्र सौपकर वार्ड नं 18 के राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल व्यवस्था के लिए नल की सुविधा उपलब्ध कराने एवं पानी की टंकी की तत्काल सफाई कराने की मांग की है उन्होंने बताया कि यहां पर स्थित टंकी से बच्चे पीने का पानी पीते हैं, राजाबाड़ा स्थित स्कूल जो कि वार्ड क्रमांक 18 में गरीब एवं पर्वतीय क्षेत्र के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।

मांग पत्र में बताया कि विद्यालय परिसर में पीने के पानी के लिए नल की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण बच्चों को बाहर लगी हुई पुरानी पानी की टंकी से पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह टंकी कई वर्षों से साफ नहीं की गई है और उसमें काई जम गई है, वर्तमान में बरसात का मौसम चल रहा है और मलेरिया, टाइफाइड, बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यदि शीघ्र सफाई नहीं हुई तो बच्चे गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

इसके साथ ही 15 अगस्त का पर्व निकट है। पुराने राजाबाड़ा स्कूल, जो वर्तमान में बंद है, वहां प्रतिवर्ष रामधुनी का कार्यक्रम आयोजित होता है। आने वाली मंडली का भोजन, नाश्ता और चाय की व्यवस्था नए राजाबाड़ा स्कूल में ही की जाती है। ऐसे में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि:
1. राजाबाड़ा स्कूल में तत्काल पेयजल के लिए नल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
2. स्कूल के बाहर लगी पानी की टंकी की तुरंत सफाई एवं कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव कराया जाए।

आपसे अनुरोध है कि बच्चों के स्वास्थ्य और 15 अगस्त के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की कृपा करें।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button