पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चैंबर ऑफ कॉमर्स की सराहनीय पहल।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, इकाई दल्ली राजहरा एवं वन विभाग परिक्षेत्र के सहयोग से बुधवार, 12 अगस्त 2026 को स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इनमें आंवला, गुलमोहर, नीम, आम, बेल एवं जामुन सहित कुल 48 उपयोगी एवं छायादार पौधे शामिल है।
चैंबर अध्यक्ष अमित कुकरेजा ने बताया कि पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
अमित कुकरेजा ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए आवश्यक है।
अमित कुकरेजा ने आगे बताया कि “एक पौधा लगाना केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है।” चैंबर द्वारा भविष्य में भी जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी अपने परिवार एवं समाज के साथ मिलकर पौधारोपण करें।कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर “पौधा लगाएं, पौधा बचाएं और हरियाली बढ़ाएं” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर वन विभाग परिक्षेत्र के अधिकारी श्री संतोष ठाकुर जी, वनपाल श्री युगल सोनबोईर जी, राजहरा सी.एस.पी श्री पाटले जी, नगर निरीक्षक श्री तिर्की जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे जी,चैंबर जिला मंत्री स्वाधीन जैन,महामंत्री भूपेंद्र डहरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश मित्तल, कन्हैया लाल कुकरेजा, झूमरलाल छाजेड़, शिखरचंद जैन, शंकर कुकरेजा, संजय बेस, पंकज छाजेड़, कुशल कथूरिया नवदीप गुप्ता,राजेश पटेल, राजू सोनी, संजय छाजेड़,अमित जायसवाल, अशोक लोहिया, पत्रकारगण, राजहरा व्यापारी संग, अनाज किराना व्यापारी संग के पदाधिकारीगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक एवं व्यापारीगण उपस्थित थे।



