छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

संकुल केंद्र नया एवं पुराना बाजार की तीन दिवसीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का 16 दिसंबर को राजहरा फुटबॉल स्टेडियंम में हुआ समापन

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर हुए शामिल

नवभारत news24 /रमेश मित्तल / दल्लीराजहरा।दल्ली राजहरा! संकुल केंद्र नया एवं पुराना बाजार की तीन दिवसीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 16/12/23 को राजहरा फुटबॉल स्टेडियम में हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में श्री शीबू नायर जी नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती सोनम भुआर्य जी अध्यक्ष महिला मंडल हल्बा समाज राजहरा ,श्री तिलक मानकर जी,विलियम जी आदि उपस्थित हुये। बालक्रीड़ा मे दोनों संकुलों की 13 शालाओं के 900 बच्चों ने अपनी सहभागिता दिया।लगभग 75 शिक्षकों ने खेल में सहभागिता निभाई। सामुहिक एवं व्यक्तिगत खेलो में गुरुनानक स्कूल के बच्चों ने बाज़ी मारी।

शीबू नायर जी द्वारा बच्चों को बताया गया कि शिक्षकों का स्थान माता-पिता तुल्य है।यदि शिक्षक कोई बात बोल दे तो बच्चों को नाराज नही होना चाहिए।गुरुजनों की आज्ञा का पालन करना चाहिए।गुरु भविष्य निर्माता होता है।

बच्चों द्वारा खो-खो,कबड्डी, रस्सा -खींच,रिले रेस,उँची कूद,लंबी -कूद,रस्सी कूद,गोला फेंक,गोली चम्मच, सुई धागा,योगाभ्यास,आलू दौड़,मेढक दौड़, त्रिटंगी दौड़,दौड़ 50,80,100,200,400मीटर आदि खेलों में सहभागिता निभाई गई। बालक्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में सर्व संस्था (शासकीय एवं अशासकीय ) के शिक्षकों श्रीमती शीला खांडेकर,श्रीमती सविता जंघेल, श्रीमती देवांगन मैडम,श्रीमती दीप्ति पांडेय, श्रीमती जयंत्री ठाकुर,श्रीमती ममता घराना, श्री योगेंद्र नाथ देवांगन, सुश्री किरण श्रीवास्तव,मोना सहगल, श्रीमती रेणुका उइके, श्रीमती किरण राव,ज्योति सिंग, तृप्ति बाम्बेश्वर, नेहा गुप्ता,मनोज दास, विपिन करवाड़े, मा भवानी के शिक्षक,गांधी विद्या मंदिर के शिक्षक ,भोजराज साहू,धनसिंग यादव, ,सदानंद भुआर्य,टेमेंद्र भुआर्य, तमेंद्र साहू, पुकेश्वर देशमुख, मुकेश कोर्राम,रितेश ऋषि ,श्रीमती तरुण साहू,श्यामकुमार जाटवर, ताराचंदनिषाद ,निषादसर,कोरेटी सर,सार्वा मैडम, भूपेंद्र राणा,लोकेंद्र ध्रुव,संजुक्ता भंज,मौसमी चक्रबर्ती, साबरा परवीन,संगीता सैपुरिया, शीतल शौन्ध ,स्वीटी,माला पिपरे, सपना श्रीवास्तव, जयाकदम, हेमलता सिंग,तुलसी मानिकपुरी, पिंघला मानिकपुरी, राजेश्वरी धारगावे, रिया थुल, अंजली सोनी,सीमा, जितेंद्र यादव, ज्ञानेन्द्र नेताम,रोहित सोनगेर संकुल समन्वयक पुराना बाजार एवं राजमल जैन संकुल समन्वयक नया बाजार आदि की सहभागिता रही।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button