छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के द्वारा 19 दिसंबर को वीरनारायण सिंह की शहादत दिवस पुराना बाजार के वीरनारायण सिंह चौक में श्रधांजलि सभा कर मनाया जाएगा

सभी श्रमिक संगठनों व किसान संघ के समस्त मुखिया, पदाधिकारी कार्यकर्ता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने की जनकलाल ठाकुर ने अपील की

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा।छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष,संरक्षक जिला किसान संघ एवं पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आप अवगत है, कि छत्तीसगढ़ माईस श्रमिक संघ/ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा द्वारा सन् 1979 से ही शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी के सफल नेतृत्व व दूर-दृष्टि तथा शहीदों को सम्मान के परिणाम स्वरुप शहीद कामरेड वीर नारायण सिंह जी की शहादत दिवस प्रतिवर्ष विभिन्न बड़े शहरों व कस्बों में 19 दिसम्बर को शहादत दिवस के रुप में लगातार मनाते आ रही है, प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी शहीद कामरेड वीरनारायण सिंह जी की शहादत दिवस का कार्यकम 19 दिस. 2023 दिन मंगलवार को शहीद नगरी दल्लीराजहरा में कार्यक्रम आयोजित है, साथ ही साथ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के तमाम् मुखिया पदाधिकारियों एवं कार्यकत्तां व किसान संघ के तमाम् साथियों के साथ श्रद्धांजलि सभा के पहले सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आपसी बातचीत व सांगठनिक चर्चा भी कार्यालय में की जायेगी।
सांगठनिक चर्चा का स्थान व समय :- शहीद भवन, दल्लीराजहरा (छ.ग.) समय दोपहर 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक
दिनाँक :- 19 दिस 2023 दिन-मंगलवार,
जुलूस कार्यक्रम श्रद्धांजलि सभा स्थल श्रद्धांजलि सभा का समय :- छ.ग.मा.श्र.संघ/छ.ग. मुक्ति मोर्चा कार्यालय से शुरु होकर शहीद वीर नारायण सिंह चौक तक पुराना बाजार मेन रोड़, दल्लीराजहरा (छ.ग.)
अपरांन्ह: 2.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक
अतः छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के तमाम् श्रमिक साथियों एवं छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के समरत मुखिया पदाधिकारियों-कार्यकर्त्ता व किसान संघ के तमाम् साथियों से अनुरोध है, कि 19 दिसम्बर 2023 दिन मंगलवार को शहीद कामरेड वीर नारायण सिंह जी की शहादत दिवस के श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करनें के साथ-साथ ‘संघर्ष और निर्माण की धारा को आगे गति प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनायें।
भवदीय
जनक लाल ठाकुर (अध्यक्ष/पूर्व विधायक)
जिला किसान संघ बालोद (संरक्षक)

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ/शहीद अस्पताल, दल्लीराजहरा (छ.ग)

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button