छत्तीसगढ़बालोदविविध ख़बरें

थाना-वालोद क्षेत्र के ग्राम बघमरा में साइबर मड़ई रथ मेला मंडई पर पहुंचे नागरिको को नौकरी लगाने के नाम पर हो रही ठगी की जानाकारी साझा की गई।

साइबर मड़ई रथ जाकरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणजनों की सायबर सम्बंधित समस्या को सुना गया।

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा।आज दिनांक 06.01.2024 को पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में थाना बालोद क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बघमरा में सायबर मड़ई रथ द्वारा लोगों को जागरूक करने साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध जानकारी दी गई। आनलाईन फ्राड, सोशल मीडिया लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ऑनलाईन फ्राड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने चाहिए। साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नम्बर 1930 पर कॉल करे या लिंक
www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज जैसी जानकारी साझा की गई। थाना-बालोद के ग्राम बघमरा मंडई मेला उत्सव में आस-पास से पहुंचे ग्रामीणजनों को जागरूक करते हुये बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किये जाने पर अपना पर्सनल डिटेल (निजी जानकारी) शेयर नही करने तथा मोबाईल फोन पर लुभावने ऑफर से बचने के तरीके से अवगत कराया गया। सायबर मड़ई रथ में उपस्थित साइबर स्टाफ योगेश कुमार गेडाम द्वारा पाम्पलेट-पोस्टर वितरण कर ग्रामीणजनों को साइबर अपराध के प्रति सचेत रहने जानकारी साझा की गई। साथ-साथ पुलिस और समाज के बीच तालमेल बनाये रखने अपील की गई।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button