छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

वार्ड नंबर 16 भगत सिंह वार्ड में 14 जनवरी से प्रारंभ हो गया है श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान कथा

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा। दल्लीराजहरा के वार्ड नंबर 16 भगत सिंह वार्ड के गार्डन में वार्ड वासियों के सहयोग से 14 जनवरी 2024 रविवार से 22 जनवरी 2024 तक प्रथम बार सार्वजनिक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है l इस महा आयोजन में प्रवचन कर्ता पंडित खुमेश प्रसाद शर्मा जी महाराज नेवारी कला ( बालोद ) के होंगे l वार्ड वासियों ने बताया कि रविवार 14 जनवरी को कलश पूजा बेदी पूजा गोकर्ण पूजा होगा l सोमवार 15 जनवरी से कथा प्रारंभ होगा l मंगलवार 16 जनवरी कपिल जन्म गुरु महिमा 17 जनवरी बुधवार ध्रुव चरित्र समुद्र मंथन 18 जनवरी गुरुवार श्री कृष्ण जन्म दही लूट 19 जनवरी शुक्रवार रुक्मणी विवाह 20 जनवरी शनिवार सुदामा चरित्र एवं 21 जनवरी रविवार परमात्मा कथा तथा 22 जनवरी दिन सोमवार श्रीमद् भागवतगीता उपदेश एवं समापन होगा l श्रीमद् भागवत महा पुराण का मुख्य आकर्षण भगवान श्री कृष्ण जन्म श्री रुक्मणी विवाह दही लूट तथा सुदामा चरित्र होंगे l वार्ड वासियों ने राजहरा वासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत महा पुराण कथा का आनंद ले l

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button