छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

पुराना बाजार के पीड़ित व्यापारी और आमजनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए कल 11 जून को रात्रि 8 बजे वार्ड नं 10 के गणेश मंच में होगी बैठक

रमेश मित्तल नवभारत news24 छत्तीसगढ़

पुराना बाजार विकास व संघर्ष समिति के द्वारा लगातार बीएसपी प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन सहित शासन प्रशासन द्वारा पुराना बाजार की मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिए जाने, जर्जर सड़क, सब्जी मार्केट व्यवस्थापन, स्ट्रीट लाइट, नाली सफाई, पेयजल समस्या, शौचालय और लगातार पुराना बाजार के गिरते व्यापार और बढ़ती समस्याओं को देखते हुए पुराना बाजार के सभी व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों की आवश्यक बैठक वार्ड क्रमांक 10 में दिनांक 11 जून दिन मंगलवार को मुख्य मार्ग पर स्थित गणेश मंच पर रात्रि 8 बजे रखी गई है। जिसमे पुराना बाजार, कोड़े, पावर हाउस, शहीद चौंक, गांधी चौंक, आदि सभी क्षेत्र के सभी व्यापारी और गणमान्य नागरिकों को अलाउंस मेन्ट कर उपस्थिति होने की अपील की गई है। अपील कर सभी व्यापारी व आम जनता से इस बैठक में उपस्थिति प्रदान कर अपने विचार और समस्याओं के निराकरण हेतु रूप रेखा तैयार करने में अपनी सहभागिता प्रदान करने की अपील की गई है।

विनीत
पुराना बाजार के पीड़ित व्यापारी और आमजनता

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button